सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर इन राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य, मई तक मिलेंगे अच्छे रिजल्ट

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Tue, 31 Mar 2026 11:50 AM IST
सार

Hanuman Janmotsav 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह का सीधा संबंध भगवान हनुमान से जोड़ा जाता है। ऐसे में हनुमान जन्मोत्सव पर मंगल का गोचर बेहद प्रभावशाली रहने वाला है। इस दौरान कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है।
 

विज्ञापन
kab hai Hanuman Janmotsav 2026 date know mangal meen gochar rashifal in hindi
Hanuman Janmotsav 2026 - फोटो : अमर उजाला

Hanuman Janmotsav 2026: चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। वर्ष 2026 में यह पर्व 2 अप्रैल को मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान हनुमान का अवतरण हुआ था, इसलिए इस दिन उनकी विशेष पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ और भक्ति का विशेष महत्व होता है। वहीं इस बार हनुमान जन्मोत्सव का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों के सेनापति मंगल देव इसी दिन राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। बता दें, 2 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजकर 27 मिनट पर मंगल देव बृहस्पति के स्वामित्व वाली मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर 11 मई 2026 को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह का सीधा संबंध भगवान हनुमान से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि हनुमान जी की पूजा करने से कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होती है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। ऐसे में हनुमान जन्मोत्सव के दिन मंगल का यह गोचर कई राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।




अप्रैल में बनेंगे मालव्य और शुक्रादित्य समेत कई राजयोग, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत

Trending Videos
kab hai Hanuman Janmotsav 2026 date know mangal meen gochar rashifal in hindi
Hanuman Janmotsav 2026 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां लेकर आएगा। आपके सभी प्रयासों का फल मिलने से स्वंय को भाग्यशाली महसूस करेंगे। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। कला के क्षेत्र में नए मौके आपको प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। इस समय आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप बड़े फैसले लेने में सक्षम बनेंगे। मिथुन राशि वालों को संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं। आप हनुमान जी को बूंदी का भोग इस दिन लगा सकते हैं। इससे अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

Ketu Gochar 2026: केतु ने किया नक्षत्र परिवर्तन, जानें किन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी और किसे टेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
kab hai Hanuman Janmotsav 2026 date know mangal meen gochar rashifal in hindi
Hanuman Janmotsav 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय परिवर्तन का रहेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य अब पूरे हो सकते हैं। कन्या राशि वालों की कार्यक्षेत्र में योजनाएं सफल होंगी और आपकी मेहनत की सराहना होगी। इस समय व्यक्तिगत जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रेम विवाह के योग बनेंगे। निवेश को लेकर बड़ी धन राशि लगा सकते हैं। इस दौरान धन लाभ भी संभव है। रिश्तों में मजबूती आएगी और मन प्रसन्न रहेगा। यह समय नए अवसरों को अपनाने वाला भी साबित होगा। आप हनुमान जी को सिंदूर अर्पित कर सकते हैं। यह बेहद शुभ होता है।

April Lucky Horoscope: अप्रैल में इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नई नौकरी और विवाह के बनेंगे योग

kab hai Hanuman Janmotsav 2026 date know mangal meen gochar rashifal in hindi
Hanuman Janmotsav 2026 - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर विशेष लाभकारी साबित होगा, क्योंकि यह आपकी ही राशि में हो रहा है। माना जा रहा है कि, मीन राशि वालों को व्यापार में उन्नति मिलेगी और आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। अपने विरोधियों को आसानी से  खास बात यह है कि, आत्मबल और ऊर्जा में वृद्धि होगी, जिससे आप हर चुनौती का सामना आसानी से कर पाएंगे। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। इस राशि के लोग हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed