{"_id":"69cb9c952156538cb10ced18","slug":"sun-transit-in-aries-these-zodiac-sign-will-be-lucky-2026-03-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sun Transit 2026: 14 अप्रैल को सूर्य करेंगे उच्च राशि में गोचर, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sun Transit 2026: 14 अप्रैल को सूर्य करेंगे उच्च राशि में गोचर, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:36 PM IST
सार
Sun Transit 2026: 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे जिससे कुछ राशि वालों को भाग्य का जबरदस्त लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
सूर्य का मेष राशि में परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
Sun Transit 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का विशेष महत्व होता है। सूर्य को सभी ग्रहों में राजा का पद मिलता हुआ है। इसके अलावा सूर्य पिता, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, मर्यादा, सत्ता, शासन और आत्मबल का कारक माना जाता है। सूर्य हर माह अपनी राशि बदलते हैं जिसे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य इस समय गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में विराजमान और आने वाले 14 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष राशि में सूर्य उच्च के होते हैं। पंचांग के अनुसार, 14 अप्रैल को सुबह करीब 09 बजकर 38 मिनट पर सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे जहां ये करीब 1 महीने तक रहेंगे फिर इसके बाद वृषभ राशि में गोचर कर जाएंगे। सूर्य के अपनी उच्च राशि मेष में गोचर करने से तीन राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के उच्च राशि में होने शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य उच्च के होते हैं उनको शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है वहीं अगर कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है कम सफलता मिलती है। आइए जानते है सूर्य का अपनी उच्च राशि मेष में गोचर करने से किसे मिल सकता है लाभ।
Trending Videos
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर बहुत ही शुभ और प्रभावशाली रहेगा। आपकी राशि के लिए सूर्य कुंडली के पंचम भाव के स्वामी होते हैं जो लग्न भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा और कारोबार करने वाले जातकों के लिए सूर्य का मेष राशि में गोचर शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान और यश की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में आपकी रणनीति सफल हो सकती है।

वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर बहुत लाभकारी साबित रहेगा। सूर्यदेव आपकी राशि के चौथे भाव के स्वामी होकर आपके बाहरवें भाव में गोचर होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को लंबी दूरी की यात्रा करने का मौका मिल सकता है। नई योजनाओं में सफलता के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। सुख-सुविधा की प्राप्ति होगी और ससुराल पक्ष से अच्छे संबंध होंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए कुंडली के अष्टम भाव के स्वामी होकर चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। जिससे आपकी सुख-सुविधाओं में तेजी से बढ़ोतरी होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग भी हैं। संपत्ति और वाहन का सुख मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में बेहतर लाभ और उच्च पदों की प्राप्ति के योग है।

कमेंट
कमेंट X