सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Aaj Ka Rashifal 31 March: शुभ योग बनने से माह के आखिरी दिन इन पांच राशियों को मिल सकती है अच्छी खबरें

आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: Vinod Shukla Updated Tue, 31 Mar 2026 07:11 AM IST
सार

31 March Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 31 मार्च 2026 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 31 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Aaj Ka Rashifal 31 March: 31 मार्च को चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा, फिर इसके बाद कन्या राशि में गोचर करेंगे। माह का आखिरी दिन होने के कारण कई राशि वालों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इस दिन कई तरह की गतिविधियों में इजाफा होगा। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। लेन-देन के मामलों में आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। नौकरीपेशा के लिए दिन अच्छा साबित नहीं हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा। जानते है 31 मार्च का राशिफल।


Mangal Uday: मई माह में मंगल होंगे उदय, इन राशियों को मिलेगा लाभ

Trending Videos
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 31 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। हालांकि किसी बात को लेकर आप अपनी माताजी से थोड़ा नाराज हो सकते हैं, लेकिन समय रहते बात को संभाल लेना ही समझदारी होगी। आज आप अपनी संतान को अच्छे संस्कार और परंपराओं का महत्व समझाने की कोशिश करेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के लिए आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सीख लेना होगा। परिवार के बड़े सदस्यों की सेवा करने का अवसर मिलेगा और उनके मन की उलझनों को समझने का भी मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 31 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
आज का दिन व्यापार और कामकाज के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण चर्चा या मीटिंग में आपकी मौजूदगी महत्वपूर्ण रहेगी, इसलिए अपनी बात पूरे आत्मविश्वास के साथ रखें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा संवेदनशील हो सकता है और साथी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। फिर भी वरिष्ठ सदस्यों और मित्रों का सहयोग आपको मिलता रहेगा। यदि कोई मित्र आपसे मदद मांगता है, तो उसे निराश न करें। स्वास्थ्य की बात करें तो पैरों से जुड़ी कोई छोटी समस्या परेशान कर सकती है।

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 31 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। भगवान की भक्ति और आध्यात्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा, लेकिन परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से भागदौड़ बढ़ सकती है। अनजान लोगों से थोड़ा सावधान रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है और निवेश को लेकर भी आप योजना बना सकते हैं। आप दिल से दूसरों का भला चाहते हैं, लेकिन कुछ लोग आपकी भावना को गलत समझ सकते हैं।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 31 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
आज आपको अनावश्यक विवादों से दूर रहना होगा। जो भी काम करें, पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ करें। कार्यक्षेत्र में यदि किसी छोटे की गलती हो जाए तो उसे बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना ही बेहतर रहेगा। कुछ समय से जो बेवजह की चिंता आपके मन में चल रही थी, वह भी अब कम हो सकती है। हालांकि कोई कानूनी मामला थोड़ा तनाव दे सकता है, इसलिए किसी अनुभवी वकील से सलाह लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed