सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Hanuman Ji ki Priya Rashi: हनुमान जी को प्रिय हैं ये चार राशियां, दूसरों से खास होता है इनका व्यक्तित्व

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Mon, 30 Mar 2026 12:47 PM IST
सार

Hanuman Ji ki Priya Rashi: ज्योतिष के अनुसार, कुछ राशियां ऐसी मानी जाती हैं जिन पर पवनपुत्र की विशेष कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं उन 4 राशियों के बारे में, जिन्हें हनुमान जी का प्रिय माना जाता है।

विज्ञापन
Hanuman Ji ki Priya Rashi Hanuman ji Favourite Zodiac Signs In Hindi disprj
हनुमान जी की प्रिय रशियां - फोटो : Amar Ujala

Hanuman ji Favourite Zodiac Signs: माना जाता है हनुमान जी की कृपा जिस व्यक्ति पर होती है, उसका जीवन साहस, शक्ति और विवेक से भर जाता है। संकटमोचन हनुमान जी को कलयुग के जाग्रत देवताओं में प्रमुख माना गया है और उन्हें ग्रहों के अशुभ प्रभावों को कम करने वाला भी बताया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियां ऐसी मानी जाती हैं जिन पर पवनपुत्र की विशेष कृपा बनी रहती है। इन राशियों के लोग स्वभाव से निडर, ऊर्जावान और मजबूत इरादों वाले होते हैं, जो उन्हें भीड़ से अलग पहचान दिलाते हैं। आइए जानते हैं उन 4 राशियों के बारे में, जिन्हें हनुमान जी का प्रिय माना जाता है।



Strong Mars: कुंडली में मजबूत मंगल जीवन में दिलाता है अपार सफलता, जानें आपकी कुंडली में कैसा है ये ग्रह?

Trending Videos
Hanuman Ji ki Priya Rashi Hanuman ji Favourite Zodiac Signs In Hindi disprj
मेष राशि  - फोटो : अमर उजाला
हनुमान जी की प्रिय राशियां

मेष राशि 

मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं और हनुमान जी का संबंध भी मंगल से जोड़ा जाता है। इस कारण मेष राशि के जातकों पर उनकी विशेष कृपा मानी जाती है। इस राशि के लोग स्वभाव से साहसी और निर्भीक होते हैं। हनुमान जी के आशीर्वाद से ये कठिन से कठिन परिस्थितियों का डटकर सामना करते हैं और अपने लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। किसी भी काम में हार मानना इनके स्वभाव में नहीं होता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman Ji ki Priya Rashi Hanuman ji Favourite Zodiac Signs In Hindi disprj
सिंह राशि  - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि 
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और हनुमान जी सूर्य देव को अपना गुरु मानते थे। इसी वजह से सिंह राशि वालों पर भी उनकी विशेष कृपा रहती है। इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास और ऊर्जा भरपूर होती है। ये अपनी नेतृत्व क्षमता और प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण समाज में अलग पहचान बनाते हैं। साथ ही इनकी निर्णय लेने की क्षमता सफलता की ओर ले जाती है।
 
Hanuman Ji ki Priya Rashi Hanuman ji Favourite Zodiac Signs In Hindi disprj
वृश्चिक राशि  - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल ग्रह हैं, इसलिए इस राशि के लोगों पर भी हनुमान जी की कृपा मानी जाती है। ये लोग बुद्धिमान, गहरे विचारों वाले और रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। हनुमान जी के आशीर्वाद से ये हर परिस्थिति में धैर्य बनाए रखते हैं और समझदारी से काम लेते हैं। अपने कार्यों के प्रति ईमानदारी और समर्पण इन्हें सफलता दिलाता है।
 
विज्ञापन
Hanuman Ji ki Priya Rashi Hanuman ji Favourite Zodiac Signs In Hindi disprj
कुंभ राशि - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी शनि ग्रह हैं। इस राशि के जातक न्यायप्रिय, उदार और दूरदर्शी होते हैं। इन्हीं गुणों के कारण ये हनुमान जी को प्रिय माने जाते हैं। मान्यता है कि हनुमान जी इनकी रक्षा करते हैं और इन्हें कठिनाइयों तथा नकारात्मक शक्तियों से दूर रखते हैं। ऐसे में ये लोग समाज के हित में बेहतर कार्य कर पाते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed