सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shani Gochar 2026: अप्रैल में इन राशि वालों पर रहेगी शनि की विशेष कृपा, धन लाभ से लेकर बढ़ेगा मान-सम्मान

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Mon, 30 Mar 2026 04:00 PM IST
सार

Shani Nakshatra Pad Parivartan 2026: अप्रैल में शनि नक्षत्र गोचर करने जा रहे हैं। इससे इन 3 राशि वालों को विशेष लाभ मिलने की पूरी संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
shani nakshatra pad gochar 2026 in april date and impact on zodiac sign in hindi
Shani Nakshatra Pad Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला

Shani Nakshatra Pad Parivartan 2026: वर्तमान में शनि ग्रह उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे पद में गोचर कर रहे हैं। अब वह 17 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजकर 5 मिनट पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे। शनि का यह नक्षत्र पद परिवर्तन ज्योतिष के अनुसार काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। इस दौरान जहां कुछ राशियों को चुनौतियों और देरी का सामना करना पड़ सकता है, वहीं कुछ राशियों के लिए यह परिवर्तन शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। इन जातकों के जीवन में धन लाभ, करियर में उन्नति, रुके हुए कार्यों में सफलता और मानसिक शांति के योग बन सकते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों पर शनि की विशेष कृपा रहने वाली है।



Ketu Gochar 2026: केतु ने किया नक्षत्र परिवर्तन, जानें किन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी और किसे टेंशन
Weekly Horoscope: अप्रैल माह का पहला सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Trending Videos
shani nakshatra pad gochar 2026 in april date and impact on zodiac sign in hindi
Shani Nakshatra Pad Parivartan 2026 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि 
सिंह राशि वालों पर शनि की कृपा बनी रहेगी। माना जा रहा है कि, इन जातकों पर शनि की ढैय्या होने के बावजूद सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। करियर में स्थिरता आएगी और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। खास बात यह है कि, कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। अटकी योजनाएं सफल होंगी। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा और मानसिक तनाव में कमी देखने को मिलेगी।


Ketu Dosh Kam Karne Ke Upay: क्या आपकी कुंडली में केतु दोष? दुष्प्रभाव कम करने के लिए करें ये उपाय
Drishti Yog: शनि-बुध की युति बनाएगी दृष्टि योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
shani nakshatra pad gochar 2026 in april date and impact on zodiac sign in hindi
Shani Nakshatra Pad Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से अनुकूल रहेगा। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। धनु राशि वालों को पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। कला विस्तार को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह काम पूरे होंगे। संपत्ति से जुड़े अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है।

Ketu Gochar 2026: केतु गोचर से इन 3 राशि वालों को करियर में आएंगी दिक्कतें, दिसंबर तक बढ़ेगी टेंशन
Shani Uday 2026 : न्याय और कर्मफलदाता शनि होंगे उदय, इन पांच राशियों को मिल सकता है किस्मत का साथ

shani nakshatra pad gochar 2026 in april date and impact on zodiac sign in hindi
Shani Nakshatra Pad Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनि का यह परिवर्तन विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। कर्ज से राहत मिलने के योग बनेंगे। आपको आर्थिक सुरक्षा का अनुभव होगा। इस दौरान धन से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होंगी।  मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रगति की गति तेज होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

Mangal Uday: मई माह में मंगल होंगे उदय, इन राशियों को मिलेगा लाभ





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed