फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंक ज्योतिष: मूलांक के अनुसार जानें अपना शुभ दिन, किस अंक वालों के लिए कौन सा दिन है लकी?

Mon, 07 Sep 2026 07:17 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 07 Sep 2026 07:17 PM IST
सार

मान्यता है कि 1 से 9 तक के प्रत्येक मूलांक का संबंध एक विशेष ग्रह से होता है और उसी के आधार पर कुछ दिन उस मूलांक के जातकों के लिए अधिक अनुकूल माने जाते हैं। आइए जानते हैं किस मूलांक के लिए कौन सा दिन शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
Mulank 1 to 9 shubh din lucky day according to numerology
मूलांक 1 से 9 तक के जातकों का शुभ दिन - फोटो : AI

क्या आपने कभी गौर किया है कि कुछ लोगों के लिए रविवार खास साबित होता है, तो किसी के लिए मंगलवार को शुरू किया गया काम उम्मीद से बेहतर परिणाम देता है? अंक ज्योतिष के अनुसार, इसके पीछे आपकी जन्मतिथि से जुड़ा मूलांक हो सकता है। मान्यता है कि 1 से 9 तक के प्रत्येक मूलांक का संबंध एक विशेष ग्रह से होता है और उसी के आधार पर कुछ दिन उस मूलांक के जातकों के लिए अधिक अनुकूल माने जाते हैं। यानी आपकी जन्मतिथि सिर्फ आपकी उम्र बताने वाली संख्या नहीं, बल्कि आपके लिए शुभ दिन का संकेत भी दे सकती है। तो आखिर आपका मूलांक क्या कहता है और सप्ताह का कौन सा दिन आपके लिए भाग्यशाली माना जाता है? आइए जानते हैं।



अपना मूलांक कैसे पता करें?
मूलांक जानने के लिए जन्म की तारीख को देखा जाता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी व्यक्ति का जन्म महीने की 14 तारीख को हुआ है तो 1+4=5 होगा, इसलिए उसका मूलांक 5 माना जाएगा। इसी तरह 28 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2+8=10 और फिर 1+0=1 होगा। 

Numerology: रिश्तों में टिक नहीं पाते इस मूलांक वाले, अक्सर बनते हैं एक से ज्यादा शादि के योग
Numerology: सबसे अच्छी सलाह देते हैं इस मूलांक के लोग, हर समस्या का देते हैं सटीक समाधान

Mulank 1 to 9 shubh din lucky day according to numerology
मूलांक 1 - फोटो : adobe stock

मूलांक 1
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। अंक ज्योतिष में इस अंक का संबंध सूर्य से माना जाता है। सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व और प्रभावशाली व्यक्तित्व का कारक माना जाता है। सूर्य का दिन रविवार है, इसलिए मूलांक 1 वालों के लिए रविवार को शुभ माना जाता है। इस दिन महत्वपूर्ण काम शुरू करना या योजनाओं पर आगे बढ़ना इनके लिए अनुकूल माना जाता है।
 

Mulank 1 to 9 shubh din lucky day according to numerology
मूलांक 2 - फोटो : adobe stock

मूलांक 2
2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 2 होता है। इस अंक के स्वामी चंद्रमा माने गए हैं। चंद्रमा का संबंध मन, भावनाओं और संवेदनशीलता से जोड़ा जाता है। चंद्रमा को समर्पित दिन सोमवार है। इसलिए मूलांक 2 के जातकों के लिए सोमवार शुभ माना जाता है। इस दिन शांत मन से लिए गए फैसलों को विशेष महत्व दिया जाता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mulank 1 to 9 shubh din lucky day according to numerology
मूलांक 3 - फोटो : adobe stock

मूलांक 3
अगर जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है तो मूलांक 3 बनेगा। इस अंक का संबंध देवगुरु बृहस्पति से माना जाता है। बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षा, विस्तार और विवेक का कारक माना जाता है। इसलिए मूलांक 3 वालों के लिए गुरुवार को भाग्यशाली माना जाता है। शिक्षा और ज्ञान से जुड़े कार्यों के लिए यह दिन विशेष रूप से अनुकूल माना जाता है।
 

विज्ञापन
Mulank 1 to 9 shubh din lucky day according to numerology
मूलांक 4 - फोटो : adobe stock

मूलांक 4
4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। अंक ज्योतिष में इसका संबंध राहु से माना जाता है। राहु को रहस्यमय और अचानक बदलावों से जुड़ा ग्रह माना जाता है। मूलांक 4 के लिए बुधवार और शनिवार को शुभ माना जाता है। महत्वपूर्ण कार्यों में इन दिनों का चयन करना लाभकारी माना जाता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed