Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 09 August: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
आपके अधिकारियों ने नौकरी में आपके कूटनीतिज्ञ कौशल और बौद्धिक शक्ति को नोटिस कर लिया है।मान सम्मान और पुरस्कार जल्द ही आपको मिलने वाले हैं। धन का समझदारी से निवेश करें और अपनी सफलता का आनंद लें। दोस्त और परिवार आपके साथ जश्न मनाने के लिए तैयार हैं।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- नारंगी
अंक 2
आज आपकी अपने शौक और मनोविनोद को पूरा करने की तीव्र इच्छा होगी। छोटी या लम्बी यात्राओं का योग भी बन रहा है। आप कुछ दिलचस्प लोगों से मिल सकते है जिससे आपका जीवन रंगों से भर जाएगा।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 3
किसी नयी जगह जैसे कहीं एकांत या बाहर नेचर की यात्रा करें। इससे आपकी आध्यात्मिक यात्रा पूरी हो जायेगी और आप शांति से घर वापस आएंगे। माता पिता कानूनी मामलों में आपकी सहायता करेंगे।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- लाल
अंक 4
आप अभी खुद को खुशकिस्मत महसूस करेंगे क्योंकि आपका हर काम सही से पूरा हो रहा है। परेशान करने वाले मुद्दे भी आज आपको संतुष्टि प्रदान करने वाले हैं। प्रेम और रिश्ते आपके दिमाग को सजीव और फ्रेश कर देंगे।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- पीला

कमेंट
कमेंट X