अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक ज्योतिष 30 जुलाई 2021: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक - 1
आज के दिन थोड़ा सतर्क रहें। आज अचानक कोई घटना हो सकती है। विवेक से काम लें। कोई छोटी यात्रा होने की संभावना है। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल रहेगी। वासना से दूर रहें।
शुभ अंक - 21
शुभ रंग – ब्राइट ग्रीन
अंक – 2
आर्थिक पक्ष आपका मजबूत रहेगा। आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई का खर्चा बढ़ेगा। इन्श्योरेंस या म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। लव रिलेशन के लिये कुछ अहम फैसले ले सकते हैं। अचानक कुछ खर्चे आ सकते हैं।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - पीला
अंक - 3
जमीन—जायदाद संबंधी म्बन्धी इन्वेस्टमेन्ट कर सकते हैं। आज का दिन प्रगति भरा है। जीवन में खुशहाली लाएगा। अगर किसी कारण वश काम रूके हुऐ हैं तो आज वह रफ्तार पकड़ेंगे। प्रेमी के साथ पार्टी आदि में जा सकते हैं। रिश्तों में अतीत की बात को लेकर साथी के साथ बहसबाजी न करें। उसका सब्र टूट सकता है।
शुभ अंक - 7
शुभ रंग – लेमन
अंक – 4
कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा। उनके साथ मिलकर किसी कार्य को पूर्ण करेंगे। बॉस खुश रहेगा। आप आज भावना में बहकर कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं। जिसका लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। आंखों की तकलीफ हो सकती है। कुछ लोगों को पिता से धन प्राप्त हो सकता है।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – बैंगनी

कमेंट
कमेंट X