Numerology: किसी व्यक्ति के मूलांक का प्रभाव उसके जीवन पर जरूर देखने को मिलता है। अंक ज्योतिष में जन्म की तिथि के आधार पर ही व्यक्ति का मूलांक तय किया जाता है। मूलांक के माध्यम से व्यक्ति के स्वभाव, प्रेम जीवन और करियर से जुड़ी कई अहम बातें समझी जा सकती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे मूलांकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी मेहनत और समझदारी के दम पर अच्छी-खासी संपत्ति अर्जित करते हैं और सुख-सुविधाओं से भरा जीवन जीते हैं। आइए इन मूलांक के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Numerology: मेहनत करने से कभी नहीं घबराते इस मूलांक के लोग, कमाते हैं खूब दौलत-शोहरत
Numerology Prediction: आज हम आपको कुछ ऐसे मूलांकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी मेहनत और समझदारी के दम पर अच्छी-खासी संपत्ति अर्जित करते हैं और सुख-सुविधाओं से भरा जीवन जीते हैं। आइए इन मूलांक के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मूलांक 1 आत्मविश्वास और नेतृत्व से भरपूर
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक के स्वामी सूर्य देव हैं। सूर्य के प्रभाव के कारण ये लोग आत्मबल से भरपूर, ऊर्जावान और नेतृत्व क्षमता रखने वाले होते हैं। मूलांक 1 के जातक अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़ते हैं और अपनी सोच व निर्णयों में स्पष्टता रखते हैं।
मूलांक 5: बुद्धि से कमाते हैं अपार धन
अगर किसी व्यक्ति का जन्म महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है, जो बुद्धि, ज्ञान और तर्क का कारक है। इसी वजह से मूलांक 5 वाले लोग अपनी समझदारी और चतुराई से धन अर्जित करने में सफल रहते हैं।
ये लोग परिश्रमी होने के साथ-साथ चुनौतियों से घबराते नहीं हैं। हालात के अनुसार खुद को ढाल लेना इनकी सबसे बड़ी खासियत होती है। मल्टीटास्किंग में माहिर और साहसी स्वभाव के कारण ये जीवन में तेजी से आगे बढ़ते हैं।
मूलांक 6: सुख-सुविधा और वैभव का योग
मूलांक 6 भी उन अंकों में गिना जाता है, जिनके जातक जीवन में अच्छा धन और नाम कमाते हैं। जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक पर शुक्र ग्रह का प्रभाव रहता है।
शुक्र के प्रभाव से मूलांक 6 वाले लोगों को ऐश्वर्य, सौंदर्य और आरामदायक जीवन की प्राप्ति होती है। इनका झुकाव लग्जरी चीजों की ओर अधिक रहता है और इन्हें जीवन में धन के साथ-साथ मान-सम्मान भी मिलता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X