सब्सक्राइब करें

Numerology: इस मूलांक के लोगों पर होता है शनि का आशीर्वाद, मेहनत के दम पर बनाते हैं अपनी किस्मत

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Fri, 10 Apr 2026 04:46 PM IST
सार

Mulank 8: माना जाता है कि मूलांक 8 के लोगों पर शनि देव की विशेष दृष्टि रहती है। यदि ये सही दिशा में मेहनत करें और अपने कर्मों में ईमानदारी बनाए रखें, तो इन्हें सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता।

विज्ञापन
Numerology shani dev favourite mulank 8 personality in hindi most hardworking mulank
संघर्ष से सफलता तक का सफर तय करते हैं इस मूलांक के लोग - फोटो : Amar Ujala

Numerology Shani Dev Favourite Mulank: अंक ज्योतिष में हर मूलांक का अपना एक विशेष महत्व होता है। बात की जाए मूलांक 8 की लोग यह काफी प्रभावशाली माना गया है। इस अंक से जुड़े लोग अपने मेहनती स्वभाव और मजबूत इरादों के लिए पहचाने जाते हैं। ये लोग भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय अपने कर्मों पर विश्वास करते हैं और कड़ी मेहनत के दम पर सफलता हासिल करने की क्षमता रखते हैं। मूलांक 8 का स्वामी शनि ग्रह को माना जाता है, जिन्हें ज्योतिष में कर्मों का फल देने वाला ग्रह कहा गया है। यही वजह है कि इस अंक के लोगों को उनके प्रयासों के अनुसार ही परिणाम प्राप्त होते हैं।



जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 होता है। माना जाता है कि इन लोगों पर शनि देव की विशेष दृष्टि रहती है। यदि ये सही दिशा में मेहनत करें और अपने कर्मों में ईमानदारी बनाए रखें, तो इन्हें सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता।

Mulank 9: दूसरों को प्रेरित करने की कला रखते हैं मूलांक 9 वाले, जानें किन क्षेत्रों में कमाते हैं नाम और पैसा

Trending Videos
Numerology shani dev favourite mulank 8 personality in hindi most hardworking mulank
मेहनत के बल पर पाते हैं सफलता - फोटो : adobe stock

मेहनत के बल पर पाते हैं सफलता
मूलांक 8 के लोगों की सबसे बड़ी खासियत उनकी आत्मनिर्भरता होती है। चाहे इन्हें जीवन में शुरुआत में कितनी भी सुविधाएं मिलें या न मिलें, ये अपनी मेहनत के बल पर खुद का मुकाम बनाना जानते हैं। इन्हें विरासत से मिली चीजों से ज्यादा अपनी कमाई और उपलब्धियों पर गर्व होता है। अपनी लगन और परिश्रम से ये बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology shani dev favourite mulank 8 personality in hindi most hardworking mulank
चुनौतियों से भरा होता है जीवन - फोटो : Freepik.com

चुनौतियों से भरा होता है जीवन
अक्सर देखा जाता है कि इस मूलांक के लोगों का शुरुआती जीवन चुनौतियों से भरा होता है। लेकिन समय के साथ इनकी परिस्थितियां बेहतर होती चली जाती हैं। इनकी सफलता धीरे-धीरे मिलती है, लेकिन जब ये अपने लक्ष्य तक पहुंचते हैं तो वहां से इन्हें हटाना आसान नहीं होता।

Mulank 8: शनि का प्रभाव कानून और प्रबंधन में दिलाता है सफलता, जानें मूलांक 8 वालों के लिए बेस्ट करियर विकल्प

Numerology shani dev favourite mulank 8 personality in hindi most hardworking mulank
धन का सही उपयोग करते हैं - फोटो : adobe stock

धन का सही उपयोग करते हैं
आर्थिक मामलों में भी ये काफी समझदार होते हैं। ये अनावश्यक खर्चों से बचते हैं और धन को सही तरीके से संचित करना जानते हैं। यही कारण है कि उम्र के मध्य चरण, खासकर 35 से 40 साल के बीच, इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाती है, बशर्ते ये अपने प्रयासों में निरंतरता बनाए रखें।

विज्ञापन
Numerology shani dev favourite mulank 8 personality in hindi most hardworking mulank
मूलांक 8 वालों का करियर  - फोटो : adobestock

मूलांक 8 वालों का करियर 
करियर के लिहाज से भी मूलांक 8 के लोगों के लिए कई अच्छे विकल्प मौजूद होते हैं।

  • रियल एस्टेट, निर्माण कार्य, पेट्रोलियम, ऑटोमोबाइल और लोहे से जुड़े व्यवसायों में ये अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा कानून और प्रशासनिक सेवाओं में भी ये सफलता हासिल कर सकते हैं। 
  • चार्टर्ड अकाउंटेंसी, अकाउंटिंग, इंजीनियरिंग और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में भी इनके लिए बेहतर संभावनाएं रहती हैं। 
  • साथ ही राजनीति के क्षेत्र में भी ये ऊंचे पद तक पहुंचने की क्षमता रखते हैं।


Mulank 7: रिसर्च और मनोविज्ञान जैसे क्षेत्रों में कमाते हैं बड़ा नाम, जानें मूलांक 7 वालों के लिए करियर विकल्प



 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed