Numerology Shani Dev Favourite Mulank: अंक ज्योतिष में हर मूलांक का अपना एक विशेष महत्व होता है। बात की जाए मूलांक 8 की लोग यह काफी प्रभावशाली माना गया है। इस अंक से जुड़े लोग अपने मेहनती स्वभाव और मजबूत इरादों के लिए पहचाने जाते हैं। ये लोग भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय अपने कर्मों पर विश्वास करते हैं और कड़ी मेहनत के दम पर सफलता हासिल करने की क्षमता रखते हैं। मूलांक 8 का स्वामी शनि ग्रह को माना जाता है, जिन्हें ज्योतिष में कर्मों का फल देने वाला ग्रह कहा गया है। यही वजह है कि इस अंक के लोगों को उनके प्रयासों के अनुसार ही परिणाम प्राप्त होते हैं।
Numerology: इस मूलांक के लोगों पर होता है शनि का आशीर्वाद, मेहनत के दम पर बनाते हैं अपनी किस्मत
Mulank 8: माना जाता है कि मूलांक 8 के लोगों पर शनि देव की विशेष दृष्टि रहती है। यदि ये सही दिशा में मेहनत करें और अपने कर्मों में ईमानदारी बनाए रखें, तो इन्हें सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता।
मेहनत के बल पर पाते हैं सफलता
मूलांक 8 के लोगों की सबसे बड़ी खासियत उनकी आत्मनिर्भरता होती है। चाहे इन्हें जीवन में शुरुआत में कितनी भी सुविधाएं मिलें या न मिलें, ये अपनी मेहनत के बल पर खुद का मुकाम बनाना जानते हैं। इन्हें विरासत से मिली चीजों से ज्यादा अपनी कमाई और उपलब्धियों पर गर्व होता है। अपनी लगन और परिश्रम से ये बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।
चुनौतियों से भरा होता है जीवन
अक्सर देखा जाता है कि इस मूलांक के लोगों का शुरुआती जीवन चुनौतियों से भरा होता है। लेकिन समय के साथ इनकी परिस्थितियां बेहतर होती चली जाती हैं। इनकी सफलता धीरे-धीरे मिलती है, लेकिन जब ये अपने लक्ष्य तक पहुंचते हैं तो वहां से इन्हें हटाना आसान नहीं होता।
Mulank 8: शनि का प्रभाव कानून और प्रबंधन में दिलाता है सफलता, जानें मूलांक 8 वालों के लिए बेस्ट करियर विकल्प
धन का सही उपयोग करते हैं
आर्थिक मामलों में भी ये काफी समझदार होते हैं। ये अनावश्यक खर्चों से बचते हैं और धन को सही तरीके से संचित करना जानते हैं। यही कारण है कि उम्र के मध्य चरण, खासकर 35 से 40 साल के बीच, इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाती है, बशर्ते ये अपने प्रयासों में निरंतरता बनाए रखें।
मूलांक 8 वालों का करियर
करियर के लिहाज से भी मूलांक 8 के लोगों के लिए कई अच्छे विकल्प मौजूद होते हैं।
- रियल एस्टेट, निर्माण कार्य, पेट्रोलियम, ऑटोमोबाइल और लोहे से जुड़े व्यवसायों में ये अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
- इसके अलावा कानून और प्रशासनिक सेवाओं में भी ये सफलता हासिल कर सकते हैं।
- चार्टर्ड अकाउंटेंसी, अकाउंटिंग, इंजीनियरिंग और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में भी इनके लिए बेहतर संभावनाएं रहती हैं।
- साथ ही राजनीति के क्षेत्र में भी ये ऊंचे पद तक पहुंचने की क्षमता रखते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।