Traits of Mulank 3 People: अंकज्योतिष में जन्मतिथि को व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि हर तारीख अपने साथ एक खास ऊर्जा और गुण लेकर आती है, जो इंसान की सोच, व्यवहार और रिश्तों को प्रभावित करती है। कुछ लोग तेज दिमाग के लिए जाने जाते हैं, तो कुछ अपने आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं। वहीं कुछ जन्मतिथियों वाले लोग ऐसे भी होते हैं, जिनका दिल बेहद साफ और स्वभाव बहुत मासूम माना जाता है। ये लोग दूसरों की मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं और अपने व्यवहार से आसानी से लोगों का दिल जीत लेते हैं। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो अंकज्योतिष के अनुसार आप भी ऐसे ही नेकदिल लोगों में शामिल हो सकते हैं।
Numerology: इन तारीखों में जन्मे लोग होते हैं बेहद मासूम और नेकदिल, क्या आपकी डेट भी है शामिल?
अंकज्योतिष के अनुसार किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोग बेहद मासूम, नेकदिल और भावुक स्वभाव के माने जाते हैं। जानें इन जन्मतिथियों से जुड़े खास व्यक्तित्व गुण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देव गुरु बृहस्पति का प्रभाव
अंकज्योतिष के अनुसार 3, 12, 21 और 30 तारीख का कुल योग 3 होता है, जिसका संबंध बृहस्पति ग्रह से माना जाता है। बृहस्पति को ज्ञान, सकारात्मकता और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना गया है। यही वजह है कि इन तारीखों में जन्मे लोगों का स्वभाव काफी शांत, उदार और भावुक माना जाता है। इनके भीतर सकारात्मक सोच और दूसरों के प्रति सम्मान की भावना भरपूर होती है।
छल-कपट से दूर और मासूम स्वभाव
इन लोगों की खासियत यह होती है कि ये दूसरों के साथ ईमानदारी से पेश आते हैं और चालाकी या दिखावे से दूरी बनाकर रखते हैं। इनके मन में किसी के लिए लंबे समय तक नफरत या बैर नहीं रहता। इनकी सोच काफी साफ और सरल होती है, जिस कारण लोग इनकी मासूमियत की ओर आसानी से आकर्षित हो जाते हैं।
दिल और जुबान में नहीं रखते फर्क
इन तारीखों में जन्मे लोग स्पष्ट बोलने में विश्वास रखते हैं। ये जो महसूस करते हैं, वही खुलकर कह देते हैं। हालांकि कई बार इनकी साफगोई दूसरों को कठोर लग सकती है, लेकिन इनकी नीयत हमेशा साफ होती है। यही ईमानदारी इन्हें भीड़ से अलग पहचान दिलाती है।
रिश्तों में निभाते हैं पूरी ईमानदारी
ये लोग रिश्तों को बेहद महत्व देते हैं और अपने करीबी लोगों के प्रति पूरी निष्ठा रखते हैं। इनका मिलनसार स्वभाव इन्हें नए लोगों से जल्दी जोड़ देता है। मान्यता है कि बृहस्पति की कृपा से ऐसे लोग कठिन परिस्थितियों का भी सकारात्मक सोच के साथ सामना कर लेते हैं और जीवन में आगे बढ़ते रहते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।