15 May Ank Jyotish: हर मूलांक का अपना अलग प्रभाव होता है, जो व्यक्ति के दिनभर के फैसलों और परिणामों को प्रभावित करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, आज आपका मूलांक क्या संकेत दे रहा है और दिन आपके लिए कैसा रहेगा। ज्योतिष शास्त्र से अलग अंक शास्त्र खासतौर से अंकों के विज्ञान को कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र दोनों को देखा जाए तो इसमें एकमात्र समानता ये है कि दोनों का ही प्रयोग व्यक्ति के भविष्य और भूतकाल से जुड़ी चीजों को जानने के लिए किया जाता है। अंक शास्त्र में अंकों के जरिये आपके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज गुरुवार, 14 मई 2026 है। तो आज की तारीख , माह और वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाएगा। 15-05-2026 के सभी अंकों का योग होगा 1+5 + 0 + 5 + 2 +0 + 2 + 6 =21 फिर 2+1=3 , यानी आज का भाग्यांक 03 है। मूलांक 3 के स्वामी ग्रह गुरु हैं । बृहस्पति के आशीर्वाद से 3 अंक वाले लोग काफी बुद्धिमान, दूरदर्शी और महत्वाकांक्षी होते हैं। आइए अंकशास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर जो बताएगा कि आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं।
Ank Jyotish 15 May: मूलांक 2 और 8 को निवेश से मिल सकता है बड़ा फायदा, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष
Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आज का दिन आपके लिए राहत और संतुलन लेकर आएगा। स्वास्थ्य में पहले से सुधार महसूस होगा। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। परिवार और ऑफिस दोनों जगह सहयोग मिलता रहेगा।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
अंक 2
आज अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है, जिससे नई खरीदारी का मन बना सकते हैं। यात्रा के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा
अंक 3
आज करियर और नौकरी में नए मौके मिलने के संकेत हैं। परिवार में किसी शुभ आयोजन की चर्चा हो सकती है। नई योजनाओं पर काम शुरू करना लाभकारी रहेगा। विद्यार्थियों को तनाव से बचकर पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- लाल
अंक 4
आज कुछ परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं। यात्रा से पहले जरूरी सामान की जांच अवश्य कर लें। घर-परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। सफर में कोई खास जानकारी मिल सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल