Weekly Numerology Prediction (11 May To 17 May): अंक ज्योतिष के अनुसार यह सप्ताह बेहद खास और ऊर्जावान रहने वाला है। इस दौरान ग्रहों के महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन से कई शुभ राजयोग बन रहे हैं, जिनका प्रभाव जीवन के हर क्षेत्र में देखने को मिलेगा। मंगल का स्वराशि मेष में गोचर रूचक राजयोग बना रहा है, सूर्य के साथ युति से मंगलादित्य योग बन रहा है। वहीं शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश कर गुरु के साथ गजलक्ष्मी योग बना रहा है और सूर्य–बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। ये सभी संयोग अंक ऊर्जा को और अधिक सक्रिय कर रहे हैं। अंक ज्योतिष के दृष्टिकोण से यह सप्ताह उन लोगों के लिए विशेष रूप से शुभ है जिनका मूलांक 1, 3, 5 और 9 है, क्योंकि इन अंकों में अग्नि तत्व और नेतृत्व ऊर्जा अधिक होती है, जो मंगल और सूर्य के प्रभाव से और मजबूत हो रही है। वहीं मूलांक 2, 6 और 7 वालों के लिए यह समय भावनात्मक समझ और अवसरों को पहचानने का रहेगा, क्योंकि गुरु और शुक्र की ऊर्जा सहयोग और संतुलन प्रदान करेगी। यह सप्ताह पुराने पैटर्न तोड़कर नई शुरुआत करने, रुके हुए कामों को गति देने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं सभी मूलांकों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।
{"_id":"6a0058b00084fb3938043882","slug":"saptahik-ank-jyotish-1-to-9-mulank-know-your-weekly-numerology-prediction-11-17-may-in-hindi-2026-05-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saptahik Ank Jyotish (11-17 May): मूलांक 6 और 8 वालों को करियर में मिलेगी नई उड़ान, पढ़ें साप्ताहिक अंक ज्योतिष","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
Saptahik Ank Jyotish (11-17 May): मूलांक 6 और 8 वालों को करियर में मिलेगी नई उड़ान, पढ़ें साप्ताहिक अंक ज्योतिष
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Mon, 11 May 2026 12:47 AM IST
सार
Weekly Numerology Predictions in Hindi: साप्ताहिक अंक ज्योतिषफल आपके जन्मांक और ग्रह-स्थितियों के आधार पर भविष्य की दिशा बताता है। जानें इस सप्ताह कौन-से अवसर शुभ रहेंगे और किन बातों में सावधानी जरूरी है।
विज्ञापन
साप्ताहिक अंक ज्योतिषफल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trending Videos
साप्ताहिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
मूलांक 1
- इस सप्ताह आपके भीतर नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास पहले से ज्यादा मजबूत होगा जिससे आप किसी भी काम को आगे बढ़कर संभालने में सक्षम रहेंगे।
- कार्यक्षेत्र में आपकी पहल और निर्णय लेने की क्षमता की सराहना होगी जिससे नई जिम्मेदारियां और बेहतर अवसर मिलने की संभावना है।
- आपके द्वारा किए गए पुराने प्रयास अब फल देने लगेंगे और करियर में प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं।
- आर्थिक रूप से समय अनुकूल है कहीं से अचानक धन लाभ या रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन सकते हैं।
- सेहत सामान्य और ऊर्जावान रहेगी लेकिन अत्यधिक काम के कारण थकान हो सकती है इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
- रिश्तों में आपकी बातों का असर ज्यादा रहेगा इसलिए संवाद में नरमी और समझदारी रखना आवश्यक होगा ताकि गलतफहमियां न बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
मूलांक 2
- इस सप्ताह आप मानसिक रूप से अधिक स्थिर और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे जिससे आपके निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी।
- लंबे समय से चली आ रही दुविधाएं और असमंजस अब धीरे धीरे खत्म होने लगेंगे जिससे जीवन में स्पष्टता आएगी।
- आपकी बातचीत की शैली और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा जिससे कार्यस्थल और सामाजिक जीवन दोनों में संबंध मजबूत होंगे।
- टीमवर्क में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी और आपको दूसरों का सहयोग व समर्थन मिलेगा।
- आर्थिक स्थिति में धीरे धीरे सुधार होगा लेकिन भावनात्मक निर्णयों और अनावश्यक खर्चों से बचना जरूरी होगा।
- रिश्तों में पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और आपसी समझ व नजदीकियां बढ़ेंगी जिससे संबंधों में मजबूती आएगी।
साप्ताहिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
मूलांक 3
- इस सप्ताह आपकी सबसे बड़ी ताकत आपकी वाणी सोच और अभिव्यक्ति क्षमता रहेगी जिससे आप लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।
- कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मक सोच और विचारों को महत्व मिलेगा जिससे आपको नए अवसर मिल सकते हैं।
- मीडिया मार्केटिंग शिक्षा लेखन या संचार से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा।
- आप अपने काम में नई ऊर्जा और रचनात्मकता महसूस करेंगे जिससे प्रगति के संकेत मिलेंगे।
- काम का दबाव और व्यस्तता अधिक रहने के कारण थकान महसूस हो सकती है इसलिए आराम को नजरअंदाज न करें।
- शब्दों का चयन सोच समझकर करें क्योंकि आपकी बातों का असर सकारात्मक भी हो सकता है और नकारात्मक भी।
विज्ञापन
साप्ताहिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
मूलांक 4
- यह सप्ताह आपके लिए लंबे समय से अटके हुए कार्यों को पूरा करने और सफलता की दिशा में आगे बढ़ने का समय है। अब परिस्थितियां आपके पक्ष में बनने लगेंगी और मेहनत का पूरा परिणाम देखने को मिलेगा।
- कार्यक्षेत्र में स्थिरता आएगी और जो प्रयास आपने पहले किए थे वे अब फल देने लगेंगे। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी आपको मिल सकती हैं जिनसे आपका प्रभाव बढ़ेगा।
- आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं निवेश से लाभ मिलने की संभावना है लेकिन कोई भी बड़ा फैसला सोच समझकर ही लें।
- सेहत के मामले में थोड़ी सावधानी जरूरी है खासकर हड्डियों जोड़ों या पुरानी दर्द संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।
- परिवार का साथ और सहयोग आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा और तनाव कम करने में मदद करेगा।