Ank Jyotish Today 11 April | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: ज्योतिष शास्त्र से अलग अंक शास्त्र खासतौर से अंकों के विज्ञान को कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र दोनों को देखा जाए तो इसमें एकमात्र समानता ये है कि दोनों का ही प्रयोग व्यक्ति के भविष्य और भूतकाल से जुड़ी चीजों को जानने के लिए किया जाता है। अंक शास्त्र में अंकों के जरिये आपके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कल शनिवार,11 अप्रैल 2026 है। तो कल की तारीख , माह और वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाएगा। 11-04-2026 के सभी अंकों का योग होगा 1 +1 + 0 + 4 + 2 +0 + 2 + 6 = 16 , फिर 1 + 6 = 7 , यानी कल का भाग्यांक 07 है। मूलांक 7 के स्वामी ग्रह छाया ग्रह केतु हैं। अंक ज्योतिष के मुताबिक, केतु रहस्य, अध्यात्म, मोक्ष आदि के कारक हैं। आइए अंकशास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर जो बताएगा कि आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं।
Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 2, 3 और 7 वालों को कार्यक्षेत्र में रखनी होगी सावधानी, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
अंक 1
कोई मनचाहा काम पूरा होने से प्रसन्नता मिलेगी। कार्यस्थल पर बोलचाल में संयम बनाए रखें। जल्दबाजी में कोई बात न कहें। कार्यशैली में सुधार की जरूरत है । निजी मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बचें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 2
आपकी कोई योजना लंबित रहने के कारण आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में दूसरों की बातों पर विश्वास करने से बचें। खर्चों में वृद्धि होगी, बजट का ध्यान रखें। परिवार के बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 3
आपका जिद्दी और अधीर रवैया नुकसानदेह साबित हो सकता है। काम में सफलता न मिलने पर दूसरों को दोष न दें। स्वयं में सुधार लाने का प्रयास करें। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार के विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। किसी जरूरतमंद को आर्थिक सहायता देना शुभ रहेगा।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
अंक 4
परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आपका परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। कार्यस्थल पर आपके किए प्रयास सफल होंगे। संतान से जुड़ी चिंताएं हो सकती हैं, लेकिन उनका समाधान संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी, इससे नए अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आज व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें। किसी धार्मिक ग्रंथ का दान करने से लाभ होगा।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा