Ank Jyotish Today 15 April | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: ज्योतिष शास्त्र से अलग अंक शास्त्र खासतौर से अंकों के विज्ञान को कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र दोनों को देखा जाए तो इसमें एकमात्र समानता ये है कि दोनों का ही प्रयोग व्यक्ति के भविष्य और भूतकाल से जुड़ी चीजों को जानने के लिए किया जाता है। अंक शास्त्र में अंकों के जरिये आपके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कल मंगलवार,15 अप्रैल 2026 है। तो कल की तारीख , माह और वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाएगा। 15-04-2026 के सभी अंकों का योग होगा 1 +5 + 0 + 4 + 2 +0 + 2 + 6 = 20 , फिर 2 +0 = 2 , यानी कल का भाग्यांक 02 है। मूलांक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। चंद्रमा मन, भावनाओं, कल्पना और रचनात्मकता के कारक होते हैं।आइए अंकशास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर जो बताएगा कि आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं।
Aaj Ka Ank Jyotish 15 April: मूलांक 3, 4 और 6 को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
अंक 1
दिन कुछ लोगों के लिए रचनात्मकता और नए विचारों से भरा रह सकता है, जबकि कुछ के लिए भावनात्मक उतार-चढ़ाव और निर्णय लेने में कठिनाई की स्थिति बन सकती है। इसलिए आज का दिन संतुलन और सावधानी से आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: केसरिया
अंक 2
मन थोड़ा अशांत रह सकता है और आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे समय में भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए, वरना नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
अंक 3
कुछ लोगों को परिवार और स्वजनों का सहयोग मिलेगा। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बनी रह सकती है और जीवनसाथी के साथ हल्की-फुल्की अनबन या मतभेद की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए संवाद में संयम रखना जरूरी है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी
अंक 4
यह दिन काफी सकारात्मक रह सकता है। रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं और विवाह या नए संबंधों से जुड़ी कोई शुभ सूचना भी मिल सकती है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
