अंक 1
21 April Ank Jyotish: इन 4 मूलांक वालों को निवेश में होगा लाभ, नई नौकरी के भी बनेंगे योग
Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
अंक 2
मूलांक 2 वालों के लिए दिन अच्छा संकेत दे रहा है। मन प्रसन्न रहेगा। आपके मिलने कोई आ भी सकता है। लेकिन इन मूलांक वालों को खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। वाहन खरीदने की योजना पर काम करेंगे।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- नारंगी
अंक 3
आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। पुरानी बातों का भार दिल पर बना रहेगा। इस दौरान सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। खास बात यह है कि, मेहनत आपकी मान-सम्मान भी दिला सकती है।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- नीला
अंक 4
मूलांक 4 के लोगों को आर्थिक मामलों में आज सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोई भी नया निवेश काम आपको परेशान कर सकता है। अनावश्यक खर्च से बचें और योजनाबद्ध तरीके से काम करें। काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- नारंगी
अंक 5
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज दोस्तों और करीबियों का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। प्रेम विवाह के योग बन सकते हैं। किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग-भूरा
