सब्सक्राइब करें

Hast Rekha: भाग्यशाली लोगों की हथेली पर बने होते हैं ऐसे निशान, मिलता है अपार धन और सफलता

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 01 Dec 2025 08:36 PM IST
सार

Hastrekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र ज्योतिष का एक महत्वपूर्ण अंग माना जाता है, जिसके माध्यम से व्यक्ति की हथेलियों की रेखाओं या निशानों का अध्ययन करके उसके भविष्य और भूतकाल के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि किन रेखाओं से भाग्य में पैसे के संकेत मिलते हैं। 

विज्ञापन
Palmistry People with these auspicious signs on their palms are wealthy lucky hand sign
हस्तरेखा शास्त्र - फोटो : Amar Ujala

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र एक प्राचीन विद्या है जिसमें हाथ की रेखाओं, उभारों और बनावट को पढ़कर व्यक्ति के स्वभाव, स्वास्थ्य, रिश्ते और भविष्य के बारे में जानकारी मिलती है। ज्योतिषशास्त्र के प्रकार ही हस्तरेखा शास्त्र का भी बेहद खास महत्व होता है। हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति की हथेली पर तरह-तरह के निशान, लकीरें और पर्वत बने हुए होते हैं। इनमें बहुत ही खास रेखाएं होती हैं जिसमें भाग्य रेखा, धन रेखा, ह्रदय रेखा, सूर्य पर्वत, चंद्र पर्वत और शनि पर्वत प्रमुख हैं। इससे अलावा हथेली पर कुछ ऐसे निशान बने हुए होते हैं जो व्यक्ति को भाग्यशाली, धनवान और समृद्धिशाली बनाते हैं। हथेली पर शुभ निशान बना होने पर व्यक्ति अकूत धन-दौलत का मालिक होता है। ऐसे लोगों बहुत ही प्रभावशाली, समृद्धिशाली और रसूख वाले होते हैं। आइए जानते हैं हथेली पर कौन-कौन से शुभ निशान से व्यक्ति अपने जीवन में हर तरह के सुखों की प्राप्ति करता है।  

Trending Videos
Palmistry People with these auspicious signs on their palms are wealthy lucky hand sign
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र - फोटो : Adobe stock
हथेली पर मंदिर का निशान


कई लोगों की हथेली पर मंदिर जैसे निशान बने हुए होते हैं। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग किस्मत के धनी होते हैं और समाज में अच्छा मान-सम्मान की प्राप्ति करते हैं। इन्हे इनके जीवन में सबकुछ अचानक ही मिलता है।


हथेली पर तराजू का निशान


जिन लोगों की हथेली पर तराजू का निशान होता है वे अपने जीवन में बहुत सारा धन कमाने में कामयाब होते हैं। ये लोग अपनी शर्तों पर जीवन जीते हैं। कारोबार में अच्छा धन एकत्रित करते हैं। भाग्य का भरपूर साथ इनको मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Palmistry People with these auspicious signs on their palms are wealthy lucky hand sign
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र - फोटो : Adobe stock
त्रिशूल का निशान


हथेली पर त्रिशूल के निशान को बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना गया है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर त्रिशूल के आकार की कोई आकृति बने तो व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली और धनवान होता है। ऐसे लोगों का समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। ये लोग सरकारी क्षेत्र में अपने करियर का चुनाव करने में कामयाब होते हैं। ये लोग किस्मत के धनी और आर्थिक रूप से बहुत ही मजबूत होते हैं। 

 

Moles On Face: चेहरे के तिल बताते हैं आपका स्वभाव, खोलते हैं कई बड़े राज


Vivah Rekha: क्या कहती है आपकी हथेली पर बनी विवाह रेखा, इनमें छिपा है रहस्य

Palmistry People with these auspicious signs on their palms are wealthy lucky hand sign
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र - फोटो : Adobe Stock
मछली का निशान


हथेली पर मछली के निशान को बहुत ही शुभ माना जाता है। जिन लोगों के हथेली पर मछली का निशान बना होता है उनकी सेहत अच्छी और लंबी आयु के होते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में खूब नाम, शोहरत और उच्च पद की प्राप्ति करते हैं। 


स्तंभ या घोड़े जैसी आकृति का निशान


हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर घोड़े जैसी आकृति या फिर स्तंभ का निशान बना होता है तो व्यक्ति हर तरह के भौतिक सुखों की प्राप्ति करता है। ऐसे लोग बहुत ही मेहनती और दूरदर्शी स्वभाव के होते हैं। ये लोग समाज में अपना नाम कमाते हैं। 

विज्ञापन
Palmistry People with these auspicious signs on their palms are wealthy lucky hand sign
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र - फोटो : Adobe stock
धनुष और चक्र का निशान 


हथेली पर कुछ निशान बहुत ही शुभ होते हैं। जैसे हथेली पर धनुष, चक्र, माला और चौकोर निशान बने हुए होते हैं। ऐसे लोगों के ऊपर हमेशा मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं। इस तरह के लोग बहुत ही अकूत धन-संपत्ति के मालिक होते हैं। इसका समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा होती है। ये लोगो व्यापार में बहुत ही माहिर होते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में बहुत सारा धन कमाते हैं और बड़ा कारोबारी बनने की क्षमता रखते हैं। 





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed