सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Lucky Rashifal: 13 जून को बन रहा बेहद शुभ संयोग, इन 4 राशियों को करियर, धन और यात्रा में मिलेगी बड़ी खुशखबरी

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Fri, 12 Jun 2026 06:32 PM IST
सार

13 June 2026 Lucky Rashifal: 13 जून 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दिन ग्रहों की खास स्थितियों का सकारात्मक असर कई राशियों पर पड़ेगा। लेकिन इन 4 राशि वालों को करियर, व्यापार और यात्रा में खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। 

विज्ञापन
13 June 2026 lucky Rashifal in hindi know Gauri Yog in Vrishaba these zodiac will shine
13 June 2026 Lucky Rashifal - फोटो : अमर उजाला

13 June 2026 Lucky Rashifal: 13 जून 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी खास रहने वाला है। इस दिन चंद्रमा का गोचर कृतिका नक्षत्र में रहेगा और वृषभ राशि में स्थित होकर सूर्य के साथ युति बनाएंगे। खास बात यह है कि, चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में होने के कारण गौरी योग का निर्माण कर रहे हैं, जिससे दिन का प्रभाव और शुभ माना जा रहा है। ग्रहों की यह स्थिति कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। हालांकि 4 राशियों के लिए यह दिन विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है। इन जातकों को करियर, धन और यात्रा से जुड़ी बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये लकी राशियां।


Gajkesari Rajyog 2026: 17 जून को कर्क में बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य और मिलेगा सम्मान
Mars Transit On Surya Grahan: सूर्य ग्रहण के दिन मंगल करेंगे गोचर, इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान

13 June 2026 lucky Rashifal in hindi know Gauri Yog in Vrishaba these zodiac will shine
13 June 2026 Lucky Rashifal - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए 13 जून का दिन बेहद शुभ संकेत लेकर आया है। लंबे समय से की जा रही मेहनत अब रंग ला सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के अच्छे अवसर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। लंबे समय से जिस शुभ समाचार का इंतजार था, वह मिल सकता है। 
Weekly Horoscope: मिथुन, तुला समेत इन तीन राशि वालों को मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

13 June 2026 lucky Rashifal in hindi know Gauri Yog in Vrishaba these zodiac will shine
13 June 2026 Lucky Rashifal - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह दिन आर्थिक दृष्टि से लाभकारी साबित हो सकता है। कारोबार में नए अवसर मिलने की संभावना है और रुके हुए कार्यों में गति आएगी। नौकरीपेशा लोगों को भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। यात्रा से जुड़ा कोई प्लान सफल हो सकता है।
Rahu Ketu Gochar 2026: राहु-केतु के महागोचर से मचेगी हलचल, दिसंबर तक इन 3 राशि वालों की बढ़ेंगी परेशानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
13 June 2026 lucky Rashifal in hindi know Gauri Yog in Vrishaba these zodiac will shine
13 June 2026 Lucky Rashifal - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए समय काफी अनुकूल रहने वाला है। दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर के साथ हो सकती है। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ने के भी योग हैं।
Mars Transit 2026: मंगल करेंगे कृत्तिका नक्षत्र में गोचर, 20 दिनों तक इन राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

विज्ञापन
13 June 2026 lucky Rashifal in hindi know Gauri Yog in Vrishaba these zodiac will shine
13 June 2026 Lucky Rashifal - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए भाग्य पूरी तरह साथ देता नजर आएगा। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी खास योजना पर धन खर्च कर सकते हैं। निजी जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। मानसिक रूप से भी आप खुद को पहले से ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed