सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Gajkesari Rajyog 2026: 17 जून को कर्क में बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य और मिलेगा सम्मान

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Fri, 12 Jun 2026 02:34 PM IST
सार

Gajkesari Yog: जल्द गजकेसरी राजयोग बनने जा रहा है, जो कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा। इसके प्रभाव से नौकरी में प्रमोशन के क्षेत्र में आपको सकारात्मक समाचार मिल सकता है। साथ ही धन लाभ संभव है।

विज्ञापन
Gajkesari Yog on 17 june 2026 impact and horoscope in hindi
गजकेसरी राजयोग - फोटो : अमर उजाला

Gajkesari Rajyog: ज्योतिष शास्त्र में वैसे तो कई शुभ और प्रभावशाली योगों का जिक्र मिलता है, लेकिन गजकेसरी राजयोग सबसे शक्तिशाली है। मान्यता है कि, जब चंद्रमा और गुरु एक राशि में होते हैं, तब यह राजयोग निर्मित होता है। इसके प्रभाव से कुछ राशियों को विशेष लाभ प्राप्त होता है। साथ ही करियर-नौकरी, धन-संपत्ति और सामाजिक प्रतिष्ठा पर सकारात्मक असर पड़ता है। जून में एक बार फिर यह शक्तिशाली योग का संयोग बनने जा रहा है। बता दें, 17 जून 2026, बुधवार को सुबह 08 बजकर 12 मिनट पर चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करेंगे। यहां गुरु पहले से ही विराजमान हैं। गुरु और चंद्रमा की यह युति गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेगी। इस शुभ संयोग का प्रभाव इन राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।


Venus Remedies: कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए करें ये काम, जानें किन किन चीजों से बचना चाहिए

Gajkesari Yog on 17 june 2026 impact and horoscope in hindi
गजकेसरी राजयोग - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह राजयोग सबसे ज्यादा प्रभावशाली रहने वाला है, क्योंकि यह योग आपकी ही राशि में बन रहा है। धन लाभ से लेकर स्वयं के आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस करेंगे। इस समय नौकरी और करियर में अच्छी खबर मिल सकती है। इसके अलावा सौभाग्य सुख बढ़ने से आप अच्छा महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। 
Mars Transit 2026: मंगल करेंगे कृत्तिका नक्षत्र में गोचर, 20 दिनों तक इन राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

Gajkesari Yog on 17 june 2026 impact and horoscope in hindi
गजकेसरी राजयोग - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग धन लाभ के मजबूत संकेत दे रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ संवाद करने के अवसर प्राप्त होंगे। इस समय रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। निवेश से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। किसी प्रभावी व्यक्ति के सहयोग से किसी महत्त्वपूर्ण कार्य में प्रगति होगी। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना भी बन रही है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। फिलहाल में हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है।
Rahu Ketu Gochar 2026: राहु-केतु के महागोचर से मचेगी हलचल, दिसंबर तक इन 3 राशि वालों की बढ़ेंगी परेशानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Gajkesari Yog on 17 june 2026 impact and horoscope in hindi
गजकेसरी राजयोग - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह योग शुभ परिणाम लेकर आएगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं।  सामाजिक प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता बढ़ेगी। परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे।  किसी मित्र या परिचित की मदद से विशेष सहयोग मिलेगा। साथ ही समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। 
 

Surya Grahan 2026: हरियाली अमावस्या पर लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
Weekly Horoscope: मिथुन, तुला समेत इन तीन राशि वालों को मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफलडिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed