{"_id":"69d740d8a680028f5207aa35","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-10-april-2026-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-meen-2026-04-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal 10 April: इन पांच राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, जानें बाकी राशि वालों का हाल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal 10 April: इन पांच राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, जानें बाकी राशि वालों का हाल
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: Vinod Shukla
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:43 AM IST
सार
10 April Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 10 अप्रैल 2026 का राशिफल।
Rashifal 10 April: 10 अप्रैल, शुक्रवार को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस तिथि पर एक साथ कई तरह के शुभ योग और ग्रहों की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। इस कारण से कई राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में अच्छी डील हो सकती। इसके अलावा कई राशिवालों को धन लाभ मिल सकता है। लेकिन कुछ राशि वालों को थोड़ा संभलकर चलना होगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन। जानते हैं 10 अप्रैल का राशिफल।
Trending Videos
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी और धैर्य मांगने वाला रहेगा। बिजनेस में नुकसान होने की संभावना है, इसलिए किसी पुरानी गलती से सीख लेकर ही आगे बढ़ें। दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचें। कानूनी मामलों में आंख और कान खुला रखें। जीवन साथी के साथ चल रही अनबन को बातचीत से सुलझाने का समय है, तभी घर का माहौल शांत रहेगा।
वृषभ राशि
आज आय और व्यय में संतुलन बनाना जरूरी रहेगा। किसी सहयोगी की बात आपको चुभ सकती है, लेकिन उसे दिल पर न लें। विद्यार्थी पढ़ाई में पूरी लगन से जुटेंगे। भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा और शायद किसी वेकेशन की प्लानिंग भी हो। मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और पिताजी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। बिजनेस में अगर समस्याएं थीं तो भाइयों से बात कर समाधान निकाल सकते हैं। किसी से लिया गया धन अब लौटाने का समय है। आस-पड़ोस में किसी वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए शांत रहना बेहतर रहेगा। जीवन साथी हर कदम पर आपका साथ देंगे और प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। गलत तरीके से धन कमाने से बचें और पिताजी द्वारा दी गई जिम्मेदारी में लापरवाही न करें। परिवार के साथ किसी मांगलिक उत्सव में शामिल होना शुभ रहेगा। संतान से किए गए वादे पूरे करें। पुराने मित्रों से मिलने का मौका मिल सकता है और साथी के साथ आपका तालमेल बेहतरीन रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।