Akshay Tritiya Tripushkar Yoga: सनातन धर्म में अक्षय तृतीया को कभी न खत्म होने वाले शुभ फल का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि इस दिन किए गए शुभ कार्यों का फल “अक्षय” यानी अनंत होता है। साल 2026 में यह पावन पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा, लेकिन इस बार इसकी विशेषता और भी बढ़ गई है, क्योंकि इसी दिन त्रिपुष्कर योग का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सही तिथि, वार और नक्षत्र का मेल होता है, तब त्रिपुष्कर योग बनता है, जो हर शुभ कार्य के परिणाम को कई गुना बढ़ा देता है। ऐसे में यह दिन नए काम शुरू करने, निवेश करने और भविष्य की मजबूत नींव रखने के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है।
Akshay Tritiya: अक्षय तृतीया पर बन रहा है त्रिपुष्कर योग, सफलता और समृद्धि के लिए जरूर करें ये पांच काम
Tripushkar Yoga: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, त्रिपुष्कर योग हर शुभ कार्य के परिणाम को कई गुना बढ़ा देता है। ऐसे में यह दिन नए काम शुरू करने, निवेश करने और भविष्य की मजबूत नींव रखने के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है।
इन पांच कार्यों को जरूर करें
1. नया निवेश करें
इस शुभ दिन पर निवेश की शुरुआत करना बेहद लाभकारी माना गया है। चाहे आप शेयर बाजार में निवेश करें, म्यूचुअल फंड लें या कोई नया व्यवसाय शुरू करें, इस दिन किया गया निवेश भविष्य में अच्छे रिटर्न दे सकता है। त्रिपुष्कर योग के कारण लाभ की संभावनाएं कई गुना बढ़ जाती हैं।
2. सोना खरीदना रहेगा शुभ
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की परंपरा काफी पुरानी है। इस साल त्रिपुष्कर योग के साथ यह महत्व और भी बढ़ गया है। इस दिन खरीदा गया सोना न केवल समृद्धि का प्रतीक होता है, बल्कि भविष्य में आर्थिक मजबूती भी देता है।
3. बचत की आदत डालें
इस दिन नया सेविंग अकाउंट खोलना या किसी बचत योजना की शुरुआत करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन में स्थिरता आती है और भविष्य में आर्थिक सुरक्षा मजबूत होती है।
4. नई स्किल सीखने की शुरुआत करें
अगर आप लंबे समय से कुछ नया सीखने का सोच रहे हैं, तो यह दिन शुरुआत के लिए एकदम सही है। चाहे संगीत, नृत्य, भाषा या कोई प्रोफेशनल स्किल इस दिन शुरू की गई सीखने की यात्रा में सफलता मिलने की संभावना अधिक होती है।
Akshya Tritiya: अक्षय तृतीया पर लेने जा रहे हैं वाहन तो राशि अनुसार चुनें रंग, खुलेगा तरक्की का रास्ता
5. दान-पुण्य और शुभ कार्य करें
अक्षय तृतीया पर दान करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।