सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   akshaya tritiya 2026 date shubh yog panch mahapurush yoga will these zodiac sign will be lucky

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर बनेगा 5 राजयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Sun, 12 Apr 2026 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी और शुभ कार्य करने से शुभ फलों में वृद्धि होती है। इस वर्ष अक्षय तृतीया पर कई तरह के योगो का निर्माण होने जा रहा है। 

akshaya tritiya 2026 date shubh yog panch mahapurush yoga will these zodiac sign will be lucky
Akshaya Tritiya 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Akshaya Tritiya 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया के त्योहार का खास महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 को है। अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है, जिसमें किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य को करने में मुहूर्त का विचार नहीं किया जाता है। अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी और मांगलिक कार्यों को करने से इसका कभी भी क्षय नहीं होता है। इस साल अक्षय तृतीया पर एक साथ कई तरह के राजोगों का निर्माण होने से जा रहा है जिसके चलते अक्षय तृतीया का महत्व बढ़ गया है। 
Trending Videos


अक्षय तृतीया पर बनेगा पांच महासंयोग
इस वर्ष अक्षय तृतीया पर ग्रहों के संयोग के चलते कई तरह के शुभ योगो का निर्माण हो रहा है। जिसके कारण शुभ कार्य करना बहुत ही  ही मंगलकारी रहेगा। अक्षय तृतीया पर पंचमहापुरुषों में एक गजकेसरी योग बनेंगे, जिसमें गुरु और चंद्रमा की युति होती है, जिसे बहुत ही शुभ और चमत्कारी माना जाता है। वहीं इ दिन त्रिपुष्कर योग भी बनेगा जिसमें कोई भी शुभ काम करने से उसमें तीन गुने अधिक फल की प्राप्ति होती है। वहीं अक्षय तृतीया पर सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग भी बनेगा। इसके अलावा शनि और शुक्र से शश और मालव्य योग बनेगा जिससे करियर और सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। वहीं इस दिन रवि योग भी बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर इन कामों से मिलेगा अक्षय फल, जानें क्या करें और क्या न करें

सोना-चांदी खरीदने का मुहूर्त
अक्षय तृतीया पर सोना चांदी की खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। अक्षय तृतीया पर शुभ खरीदारी करने से कभी क्षय नहीं होता है। अक्षय तृतीया पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर 20 अप्रैल की सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। 

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर करें तुलसी आराधना, धन और सौभाग्य का होगा आगमन

अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें
अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने के अलावा बर्तन, जमीन और वाहन खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। 

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर भूल से भी न खरीदें ये 5 चीजें, जीवन में बढ़ सकती है नकारात्मकता

अक्षय तृतीया इन राशियों के लिए शुभ
अक्षय तृतीया पर ग्रहों के शुभ संयोग के चलते मेष, वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले के लिए धन, सुख-समृद्धि कारक रह सकता है। इन राशि वालों के लिए बड़ा निवेश बहुत ही अनुकूल साबित होगा।  




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed