सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   akshaya tritiya 2026 donate these things on akshaya tritiya to avoid grah dosh

अक्षय तृतीया पर दान करने से कुंडली से दूर होते हैं नवग्रहों से संबंधित दोष, जानिए दान का महत्व

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Sat, 11 Apr 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार

akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इस तिथि पर पूजा और दान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन दान करने से ग्रह संबंधी दोष दूर होते हैं। 

akshaya tritiya 2026 donate these things on akshaya tritiya to avoid grah dosh
अक्षय तृतीया 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 को है। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया तिथि का विशेष महत्व होता है। अक्षय तृतीया के दिन अबूझ मुहूर्त होता है यानी इस दिन किसी भी तरह का शुभ काम करने के लिए मुहूर्त का विचार नहीं होता है। इस दिन बिना किसी मुहूर्त के शुभ और मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। अक्षय तृतीया पर शुभ खरीदारी और नया कार्य करने से इसका क्षय नहीं होता है। शास्त्रों के अनुसार इस मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु और भगवान कुबेर की आराधना का खास महत्व होता है। अक्षय तृतीया पर किया गया दान कई गुना फल देने वाला माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर किया गया दान जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाता है। आइए जानते हैं अभय तृतीया पर नवग्रहों की शांति के लिए क्या-क्या विशेष दान किया जा सकता है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर ग्रहों के अनुसार किन-किन चीजों का दान करना विशेष लाभकारी माना जाता है। 
Trending Videos


सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए दान
ग्रहों में सूर्य को राजा का पद मिला हुआ है। ग्रहों के राजा सूर्य को मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, धन-समृद्धि और आत्मा का कारक ग्रह माना जाता है। अक्षय तृतीया पर सूर्य को मजबूत करने के लिए लाल कपड़े, गेहूं, तांबा, गुड़ का दान करना शुभ माना जाता है। इससे आत्मबल में वृद्दि होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए दान
बुध को ग्रहों का राजा माना जाता है। अक्षय तृतीया पर हरे कपड़े, हरी मूंग दाल और हरी सब्जियों का दान करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इससे बुद्धि में विकास और व्यापार में प्रगति मिलती है। 

मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए दान
ज्योतिष में मंगल ग्रह को सेनापति का दर्जा मिला हुआ है। कुंडली में मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए अक्षय तृतीया पर लाल कपड़े, मसूर दाल और घड़े का दान करना चाहिए। इससे व्यक्ति का आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होती है। 

गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए दान
ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति का गुरु का दर्जा मिला हुआ है। कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए पीली मिठाई, केला, घी और चने की दाल का दान करना शुभ माना जाता है। 

Weekly Horoscope: अप्रैल माह का ये सप्ताह इन 4 राशियों के लिए रहेगा शानदार, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए दान
कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर सुख-सुविधाओं, ऐशोआराम, वैवाहिक और प्रेम जीवन में मधुरता आती है। अक्षय तृतीया पर शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए दूध, दही और सफेद चीजों का दान करना चाहिए। 

शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए दान
शनि को न्याय और कर्म का देवता माना जाता है। ऐसे में अक्षय तृतीया पर शनिदेव की कृपा पान के लिए काला तिल, सरसों का तेल और काला छाता का दान करना चाहिए। इससे शनि संबंधी दोषों से मुक्ति मिलती है। 

अक्षय तृतीया पर चंद्रमा को मजबूत करने के लिए दान
अक्षय तृतीया पर चंद्रमा को मजबूत करने के लिए इस दिन दूध, दही, खीर, मोती और सफेद वस्त्रों का दान करना चाहिए। इससे मन शांत होगा और क्रोध पर नियंत्रण बना रहेगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed