सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: सम्मान और सफलता पाने के लिए आचार्य चाणक्य की इन बातों का रखें विशेष ध्यान

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Mon, 13 Apr 2026 12:50 PM IST
सार

Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए व्यक्ति को मेहनत के साथ-साथ कुछ अन्य बातों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे व्यक्ति कामयाब तो होता ही है, साथ ही समाज में सम्मान भी हासिल करता है।
 

विज्ञापन
Chanakya niti for success career and remove obstacles know chanakya niti jeevan mantra
Chanakya Niti - फोटो : AI

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी प्रसिद्ध हैं और वह सभी के जीवन में विशेष महत्व रखती हैं। मान्यता है कि, चाणक्य नीतियों का अध्ययन करने से व्यक्ति के जीवन में सफलता के मार्ग प्रशस्त होते हैं। माना जाता है कि, आचार्य चाणक्य केवल एक महान विद्वान ही नहीं थे, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले अद्भुत मार्गदर्शक भी थे। सफलता को लेकर उनका मानना था कि, व्यक्ति की सफलता केवल मेहनत से नहीं, बल्कि उसके व्यवहार, सोच और निर्णय लेने की क्षमता से भी तय होती है। यदि कोई व्यक्ति जीवन में सम्मान और कामयाबी चाहता है, तो उसे कुछ मूल बातों को हमेशा याद रखना चाहिए। आइए इनके बारे में जानते हैं।



घर के मुख्य द्वार पर शंख, चक्र और तिलक लगाने का क्या है धार्मिक महत्व और मान्यताएं
Chanakya Niti: चाणक्य ने बताए किसी व्यक्ति के वास्तविक चरित्र की पहचान करने के ये पांच संकेत

Trending Videos
Chanakya niti for success career and remove obstacles know chanakya niti jeevan mantra
Chanakya Niti - फोटो : अमर उजाला

परोक्षे कार्यहन्तारं प्रत्यक्षे प्रियवादिनम्।
वर्जयेत्तादृशं मित्रं विषकुम्भं पयोमुखम्।।

जीवन में ऐसे लोगों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए, जो सामने मीठी बातें करते हैं और पीठ पीछे से आपके काम बिगाड़ते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार, ऐसे लोग आपकी कामयाबी में बाधा बनते हैं और आपकी परेशानियों को बढ़ाने का कार्य करते हैं। इसलिए इनसे दूरी बनाए रखें।
Life Lessons From Bhagavad Gita: अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए गीता में लिखी इन बातों का हमेशा रखें ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya niti for success career and remove obstacles know chanakya niti jeevan mantra
Chanakya Niti - फोटो : अमर उजाला

न विश्वसेत् कुमित्रे च मित्रे चापि न विश्वसेत्।
कदाचित् कुपितं मित्रं सर्व गुह्यं प्रकाशयेत्।।

चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति को बुरे मित्रों पर तो कभी भरोसा नहीं करना चाहिए, साथ ही अच्छे मित्रों पर भी सीमित विश्वास रखना ही समझदारी है। उनका मानना है कि, कभी-कभी परिस्थितियां बदलने पर कुछ लोग आपके राज को दूसरों के सामने उजागर कर सकते हैं। इसलिए अपने रहस्यों को सोच-समझकर ही साझा करना चाहिए।

Chanakya Niti: इन 3 आदतों के कारण नहीं मिलती सफलता, मन भी रहता है परेशान

Chanakya niti for success career and remove obstacles know chanakya niti jeevan mantra
Chanakya Niti - फोटो : freepik

जुबान से निकले शब्द
चाणक्य नीति के अनुसार, इंसान को अपनी वाणी का खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि एक बार मुंह से निकले शब्द कभी वापस नहीं आते। इसलिए हमेशा सोच-समझकर बोलना चाहिए। आपके शब्द आपके समस्याएं को समाप्त और बढ़ा भी सकते हैं। इसलिए वाणी पर संमय रखें।

Student Life Routine: दैनिक जीवन की ये अच्छी आदतें विद्यार्थियों को बनाती हैं होनहार, जानें सफलता का मंत्र

विज्ञापन
Chanakya niti for success career and remove obstacles know chanakya niti jeevan mantra
Chanakya Niti - फोटो : freepik
बीता हुआ समय
हम सभी के जीवन में हमारा समय सबसे किमती होता है। इसलिए इसका हमेशा सदुपयोग करना चाहिए, क्योंकि जो समय एक बार निकल जाता है, वह फिर कभी वापस नहीं आता। इसलिए जीवन में आलस्य और टालमटोल से दूर रहकर हर पल का सही उपयोग करना चाहिए।
 

Chanakya Niti:आचार्य चाणक्य के अनुसार, जीवन में इन चार लोगों से दोस्ती करना पड़ सकता है भारी


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed