{"_id":"6a2e3596620ba45af90d74a2","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-15-june-2026-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-2026-06-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal 15 June: इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ और धन लाभ के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal 15 June: इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ और धन लाभ के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: Vinod Shukla
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:39 AM IST
सार
15 June Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 15 जून 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Rashifal 15 june : 15 मई, सोमवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इसके अलावा इस दिन मिथुन संक्राति का भी संयोग बना हुआ है। इस दिन सूर्य का राशि परिवर्तन मिथुन में होगा साथ ही चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में रहेगा। इसके साथ 15 मई को गजकेसरी राजयोग भी बनेगा। ऐसे में कई राशि वालों के लिए दिन बेहतर रहेगा। आय में इजाफा और अधूरे कार्यों ेमें गति आएगी। करियर-कारोबार में बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी वहीं कुछ राशि वालों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के कैसा रहेगा 15 मई का दिन।
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
आज हर कदम सोच-समझकर बढ़ाने की जरूरत है, खासकर कारोबार और पैसों से जुड़े मामलों में। जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में पछतावा दे सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना और उनकी सेहत का ध्यान रखना रिश्तों में और मिठास घोलेगा। परिवार में चल रही कोई चिंता, खासकर संतान के विवाह को लेकर, धीरे-धीरे सुलझती दिखाई दे सकती है। आज बिना तैयारी किसी नए काम में हाथ डालने से बचें, क्योंकि आपकी सावधानी ही आपको बड़ी परेशानी से बचाएगी।
3 of 13
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
आज मेहनत का फल मिलने से मन संतुष्ट रहेगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत महसूस होगी। घर में पूजा-पाठ या धार्मिक माहौल बनाने का मन हो सकता है। बच्चों की संगति पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि छोटी लापरवाही आगे परेशानी बन सकती है। बेवजह की बहस से दूरी बनाए रखें, वरना मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अचानक किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
आज मन थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है और किसी पुराने कानूनी या जरूरी मामले को लेकर चिंता बनी रह सकती है। अच्छी बात यह है कि अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम की तारीफ भी होगी। कोशिश करें कि अपने महत्वपूर्ण काम खुद संभालें, क्योंकि दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा नुकसान दे सकता है। अपनी निजी बातें हर किसी से साझा करने से बचें। आपके विचार और सुझाव लोगों को प्रभावित करेंगे, लेकिन हर मुस्कुराने वाला व्यक्ति आपका शुभचिंतक हो, यह जरूरी नहीं।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
आज दूसरों की मदद और अच्छे व्यवहार से समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी। लंबे समय से रुकी चीजें धीरे-धीरे आगे बढ़ती नजर आएंगी। नौकरी और कार्यक्षेत्र में बोलचाल पर संयम रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि आपके शब्द ही रिश्तों को बना या बिगाड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। नई नौकरी या नए अवसर की तलाश कर रहे लोगों को भी उम्मीद की किरण दिखाई दे सकती है। धैर्य और समझदारी आज आपका सबसे बड़ा हथियार रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X