Aaj Ka Rashifal 19 January 2026: आज 19 जनवरी का दिन है और आज के दिन चंद्रमा का गोचर दिन रात मकर राशि में, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के बाद श्रवण नक्षत्र में संचार करेंगे। आज दिन चंद्रमा और मंगल के बीच युति संबंध भी बनेगा। इसके अलावा आज के दिन मकर राशि में पांच ग्रहों के योग से पंचग्रही योग का भी निर्माण होगा। इसके कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ होने के योग हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
Aaj Ka Rashifal 19 Jan: आज वृषभ समेत इन राशि वालों के मान-सम्मान में होगी वृद्धि, प्रमोशन के बनेंगे योग
19 January Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 19 जनवरी 2026 का राशिफल।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में बढ़िया रहने वाला है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा और आपको अपने कामों में भी अच्छी सफलता मिलेगी। किसी कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में भी आपको जीत मिलती दिख रही है। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे, जिससे आपको एक पहचान मिलेगी। कारोबार से जुड़ी यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जहां आपको किसी सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है। आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार लेकर आएंगे और अपने रिश्ते में चल रही समस्याओं को भी बातचीत के जरिए दूर करेंगे। आपको सेहत के मामले में थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, इसलिए आप बाहर के खाने पीने से परहेज रखें।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने बॉस से किसी काम को लेकर डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए आप अपना पूरा फोकस काम पर रखें। किसी के प्रति ईर्ष्या द्वेष की भावना अपने मन में ना रखें। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा और आपका कोई अपना आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जिसे लेकर आप लंबे समय से परेशान थे।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला आपकी टेंशनों को बढ़ा सकता है। आपको भाइयों की मदद से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। आपकी अपनी माताजी से किसी बात को लेकर कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आप उसे मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें।

कमेंट
कमेंट X