{"_id":"69e5b98abfe6b2ecaf093464","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-21-april-2026-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-meen-2026-04-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"21 April Rashifal: इन पांच राशि वालों को मिल सकता है अचानक लाभ और अच्छे अवसर, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
21 April Rashifal: इन पांच राशि वालों को मिल सकता है अचानक लाभ और अच्छे अवसर, पढ़ें दैनिक राशिफल
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: Vinod Shukla
Updated Mon, 20 Apr 2026 06:34 PM IST
सार
21 April Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 21 अप्रैल 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
Rashifal 21 April: 21 अप्रैल को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि होगी। इस तिथि पर ग्रहों और नक्षत्रों के संयोग से कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होगा। चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में रहेगा। ऐसे में कर्क राशि वालों को कई तरह की सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। धनु राशि वालों को नए तरह के अवसरों में वृद्धि होगी। मीन राशि वालों की आय में वृद्धि के योग है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा 21 अप्रैल का दिन।
Trending Videos
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज आपके लिए खुशियों की बारिश लेकर आई है। धन का आगमन तेजी से होगा, लेकिन खर्च भी उसी रफ्तार से बढ़ सकते हैं। इसलिए बजट बनाकर चलना बेहद जरूरी है। स्वादिष्ट खान-पान और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर मन को शांति मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। उधार देने से बचें, नहीं तो पैसा फंस सकता है। अच्छी बात ये है कि सेहत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आप खुद को ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे।
वृषभ राशि
आज किस्मत पूरी तरह आपके साथ खड़ी है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपकी नई कोशिशें शानदार परिणाम देंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई खास जानकारी या अवसर मिल सकता है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। धन-धान्य में वृद्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा। एक साथ कई काम आने से व्यस्तता तो बढ़ेगी, लेकिन आप सब कुछ अच्छे से मैनेज कर लेंगे।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज राहत का दिन है। पुरानी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होती नजर आएंगी। आपकी समझदारी और तेज दिमाग से कई काम आसानी से पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में नई मिठास आएगी और पुराने गिले-शिकवे खत्म होंगे। साथ में कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है। शौक और आराम की चीजों पर खर्च बढ़ेगा, जिससे आप खुद को खास महसूस करेंगे। पुराने लेन-देन से छुटकारा मिलेगा, जो आपके मन को हल्का कर देगा।
विज्ञापन
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज अचानक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा करने की दिशा में आप तेजी से आगे बढ़ेंगे। हालांकि, दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें, नहीं तो बेवजह परेशानी बढ़ सकती है। सरकारी काम थोड़ा लटक सकता है, जिससे तनाव रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को सावधानी बरतनी होगी। मां की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। उनकी देखभाल आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।