सब्सक्राइब करें

Rashifal 22 May: इन पांच राशियों को अचानक धन और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़ें 22 मई का राशिफल

आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: Vinod Shukla Updated Thu, 21 May 2026 05:02 PM IST
सार

22 May Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 22 मई 2026 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 22 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Rashifal 22 May:  शुक्रवार, 22 मई को ज्येष्ठ माह के अधिक मास की षष्ठी तिथि और अश्लेषा नक्षत्र का संयोग रहेगा। इस दिन चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में रहेगा। ऐसे में दूसरी ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 22 मई को कई राशि वालों के रूके हुए काम पूरे होंगे। आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं। सेहत अच्छी रहेगी, वहीं कुछ राशि वालों के परेशानियों का सामना भी करना होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 22 मई का दिन। 
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 22 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदों और बड़ी राहत का संदेश लेकर आया है। लंबे समय से अटका कोई काम आखिरकार पूरा हो सकता है, जिससे मन हल्का महसूस करेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही दूरियाँ बातचीत से खत्म होंगी और रिश्ते में फिर से मिठास लौटेगी। भविष्य को लेकर आप दोनों साथ बैठकर नई योजनाएँ बना सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद या सम्मान मिलने के संकेत हैं, जिससे आत्मविश्वास कई गुना बढ़ेगा।
Trending Videos
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 22 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज कुछ खास लोगों से मुलाकात आपके करियर और बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। हालांकि किसी दूर के रिश्तेदार से मिली खबर थोड़ी चिंता बढ़ा सकती है। संतान को नौकरी में तरक्की मिलने से घर में गर्व और खुशी का माहौल रहेगा। पुराने प्यार से अचानक मुलाकात हो सकती है, लेकिन भावनाओं में बहने से बचना बेहतर रहेगा। बैंक लोन या फाइनेंस से जुड़ी अड़चनें भी आज आसानी से दूर हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 22 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज आपकी सूझबूझ और फैसले लेने की क्षमता आपको दूसरों से आगे रखेगी। विरोधियों की बातों में आकर कोई गलती करने से बचें। संतान के करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। नौकरी में किसी जरूरी काम के लिए जूनियर का सहयोग भी काम आएगा। ज्यादा व्यस्तता के कारण थकान महसूस हो सकती है, लेकिन भाई-बहनों के साथ अच्छा तालमेल आपका मूड बेहतर करेगा। घर में शादी-विवाह की चर्चा भी जोर पकड़ सकती है।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 22 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज वैवाहिक जीवन में प्यार और समझदारी का सुंदर संतुलन देखने को मिलेगा। माताजी से किया गया वादा पूरा करने का अवसर मिलेगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का विचार मन में आ सकता है, लेकिन अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में नए आइडिया आपको नई ऊँचाइयों तक ले जा सकते हैं। ऑफिस में भी आपके काम की तारीफ होगी और बॉस आपसे प्रभावित नजर आएंगे। कोई खास सूचना दिन को और खास बना सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed