Venus Strong Remedies: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधाओं और प्रेम का कारक माना जाता है। उनका प्रभाव व्यक्ति की सुंदरता को बढ़ाने से लेकर कला-कौशल में निखार लाता है। बता दें, नवग्रहों में शुक्रदेव को बेहद शुभ माना जाता है। कुंडली में शुक्र की मजबूत स्थिति व्यक्ति को धनवान, ऐश्वर्य जीवन, प्रेम और लग्जरी लाइफ प्रदान करती हैं। वहीं जिन लोगों की कुंडली में शुक्र कमजोर स्थिति में होता है, उन्हें रिश्तों में तनाव, आर्थिक परेशानियां, वैवाहिक जीवन में असंतुलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, कुछ आसान उपायों को अपनाकर शुक्र ग्रह को मजबूत किया जा सकता है। आइए इन्हें जानते हैं
कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए करें ये आसान उपाय, बढ़ेगा आकर्षण और मिलेगा सुख-सौभाग्य
Venus Strong Remedies: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ सरल उपायों को श्रद्धा और नियमितता के साथ करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, सौंदर्य, आकर्षण और सकारात्मकता बढ़ने लगती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन चावल का दान करना चाहिए। इसके अलावा आप दूध, दही और सफेद वस्त्र भी दान कर सकते हैं।
- शुक्रवार के दिन आप घी और चीनी का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सुख-संपन्नता बढ़ने लगती है।
घर की छत पर हनुमान ध्वज और द्वार पर चौपाई लिखवाने से दूर होती हैं नकारात्मक शक्तियां
Daan: इन चीजों का दान करने से शांत होते हैं ग्रह दोष, दूर होती हैं परेशानियां
- कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार का सामान भेंट करें। यह लाभकारी माना जाता है। इससे प्रेम जीवन भी सुखमय बनता है।
- चांदी का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। इसलिए शुक्रवार के दिन चांदी का सिक्का दान करने या अपने पास रखने से शुक्र का शुभ प्रभाव मजबूत हो सकता है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इससे मानसिक शांति भी आती हैं।
Wedding Invitation Rules: शादी के पहले 5 कार्ड इन देवी-देवताओं को करें अर्पित, जानें इसके पीछे की वजह
यदि कुंडली में शुक्र की स्थिति शुभ हो, तो ज्योतिषीय सलाह के अनुसार चांदी की अंगूठी या छल्ला धारण करना भी लाभकारी माना जाता है। इससे मानसिक शांति, प्रेम जीवन सुखमय और धन-धान्य बढ़ता है।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इत्र, सुगंध और साफ-सफाई भी शुक्र ग्रह को मजबूत करने में सहायक होती हैं। मान्यता है कि, नियमित रूप से अच्छे इत्र का प्रयोग शुक्र की सकारात्मकता को बढ़ा सकता है। इसके अलावा नियम के साथ लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना भी करें।
- ज्योतिषियों की मानें, तो प्रतिदिन श्रद्धा के साथ शुक्र के बीज मंत्र ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः या ॐ शुं शुक्राय नमः का 108 बार जाप करें। इससे शुक्र ग्रह की कृपा प्राप्त होती है।