सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2026: सूर्य करेंगे बुध के घर प्रवेश, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन और मिलेगा सम्मान

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Megha Kumari Updated Thu, 21 May 2026 03:22 PM IST
सार

Surya Gochar 2026 Rashifal: सूर्य गोचर से कुछ राशि वालों को करियर और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इसके अलावा नई जिम्मेदारियां और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि भी देखने को मिल सकती है। 

विज्ञापन
Surya mithun rashi Gochar 2026 Rashifal these zodiac will shine
Surya Gochar 2026 Rashifal - फोटो : AI

Surya Gochar 2026 Rashifal: ज्योतिष में सूर्य ग्रह को आत्मविश्वास, मान-सम्मान और बेहतर नेतृत्व क्षमता का कारक माना गया है। उनका कुंडली में मजबूत प्रभाव सफलता-सम्मान से लेकर पिता के साथ रिश्ता मजबूत करता है। यही नहीं सूर्य का गोचर भी कुछ राशियों के सरकारी कार्यों में गति और करियर में तरक्की के मार्ग लेकर आता है। मान्यता है कि, सूर्य एक माह बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका असर 12 राशियों के जीवन पर होता है। वर्तमान में वह मित्र की राशि वृषभ में विराजामन हैं। लेकिन15 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर सूर्य देव वृषभ से निकलकर बुध की राशि मिथुन में अपना स्थान लेंगे। मिथुन बुध के स्वामित्व की राशि है, जिन्हें बुद्धि, संवाद, और तर्क क्षमता का कारक माना जाता है। ऐसे में सूर्य का बुध के घर प्रवेश करना कुछ राशियों के लिए कल्याणकारी साबित हो सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Surya mithun rashi Gochar 2026 Rashifal these zodiac will shine
Surya Gochar 2026 Rashifal - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर नौकरी के नए अवसर लेकर आ सकता है। दरअसल, यह आपके पंचम भाव के स्वामी माने जाते हैं और अब वह आपकी कुंडली के तीसरे भाव में गोचर करेंगे। आपकी मेहनत रंग ला सकती है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आने की संभावना रहेगी। इस दौरान आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जो लोग अपना काम या बिजनेस करते हैं, उन्हें किसी नए अवसर से लाभ मिलने की अधिक संभावनाएं हैं। धन लाभ हो सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे कम होती हुई नजर आएंगी।

Trending Videos
Surya mithun rashi Gochar 2026 Rashifal these zodiac will shine
Surya Gochar 2026 Rashifal - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
सूर्य का आपकी ही राशि में प्रवेश करना मिथुन राशि वालों के लिए काफी खास माना जा रहा है। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ सकता है। सूर्य आपकी कुंडली के प्रथम भाव में गोचर करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत हो सकती है। बिजनेस करने वालों को पार्टनरशिप से लाभ मिलने की संभावना है। वहीं अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि इस दौरान क्रोध और अहंकार से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।
Solar Eclipse 2026: कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? जानें सूतक काल, समय और भारत में दिखेगा या नहीं
बुधादित्य राजयोग से इन राशियों को होगा अच्छा लाभ और आय में जबरदस्त बढ़ोतरी के योग

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya mithun rashi Gochar 2026 Rashifal these zodiac will shine
Surya Gochar 2026 Rashifal - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सूर्य आपकी कुंडली के लाभ भाव में प्रवेश करेंगे। आपकी आय में वृद्धि होने के संकेत मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा और मेहनत की सराहना हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन के अवसर की प्राप्ति संभव है। व्यापारियों को भी अच्छा धन लाभ मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। लंबे समय से जिस काम को लेकर प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने की संभावना रहेगी। भाई-बहनों के साथ संबंध भी बेहतर हो सकते हैं। लोगों से मिलकर कोई नया काम करने की योजना सफल होती हुई दिखेगी।
जून में गुरु, शुक्र और मंगल करेंगे बड़ा बदलाव, इन राशियों की चमकेगी किस्मत और शुरू होगा अच्छा समय
Vastu Tips: शयनकक्ष में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु के अनुसार बढ़ सकती है अशांति

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed