{"_id":"69e9cf3c03825a9d5601c605","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-24-april-2026-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-meen-2026-04-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal 24 April: इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम और चमक उठेगी किस्मत, पढ़ें 24 अप्रैल का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal 24 April: इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम और चमक उठेगी किस्मत, पढ़ें 24 अप्रैल का राशिफल
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: Vinod Shukla
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:05 AM IST
सार
24 April Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 24 अप्रैल 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Rashifal 24 April: 24 अप्रैल को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। अष्टमी तिथि पर कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होगा जिससे कई राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आय में इजाफा और आर्थिक स्थिति में सुधार का दिन होगा। वहीं कुछ राशि वालों को बिजनेस में अच्छी सफलता हासिल होगी और कोई नई डील हासिल हो सकती है। लेकिन वहीं कुछ राशि वालों को थोड़ा सतर्कता बनाकर चलना होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए शुक्रवार, 24 अप्रैल का दिन कैसा बीतेगा।
Trending Videos
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा है, लेकिन संभाल लिया तो फायदा आपका ही होगा। काम का दबाव आपको थका सकता है, फिर भी आप जिम्मेदारी निभाते हुए अपने टारगेट पूरे करने में लगे रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में रुकावट आ सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर रहेगा। खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन अच्छी बात ये है कि आप सेविंग पर भी ध्यान देंगे। आज आर्थिक मामलों में जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए हर फैसला सोच-समझकर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन धैर्य और समझदारी का है। अपने कामों पर पूरा फोकस रखें और जल्दबाजी से बचें। आपकी मीठी वाणी ही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। हालांकि, परिवार में चल रही खटपट आपका मूड थोड़ा खराब कर सकती है। नई जगह जाने या बड़े फैसले लेने से बचें। दिन का एक अच्छा हिस्सा स्वादिष्ट भोजन और सुकून भरे पलों में बीतेगा।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज का दिन नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ने का है। कुछ चुनौतियां जरूर आएंगी, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें पार कर लेंगे। विद्यार्थी कुछ नया सीखने या करने के लिए उत्साहित रहेंगे। पुरानी गलतियों से सीख लेना आपको आगे बढ़ाएगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। नया काम शुरू करने का विचार आएगा, लेकिन जल्दबाजी से बचना ही बेहतर है।
विज्ञापन
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज नौकरीपेशा लोगों के लिए शानदार दिन है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और बॉस के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। मामा पक्ष से धन लाभ के योग बन रहे हैं। लेकिन किसी निवेश को लेकर ज्यादा उत्साहित न हों। किसी के कहने पर पैसा लगाना नुकसान दे सकता है। सोच-समझकर ही कदम बढ़ाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X