{"_id":"69c6505d86fe4dab2507dd05","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-28-march-2026-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-meen-2026-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rashifal 28 March: आज इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, धन लाभ और मनचाही यात्रा के बनेंगे योग","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Rashifal 28 March: आज इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, धन लाभ और मनचाही यात्रा के बनेंगे योग
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Megha Kumari
Updated Fri, 27 Mar 2026 06:06 PM IST
सार
28 March Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 28 मार्च 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
Rashifal 28 March
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
Rashifal 28 March: आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। साथ ही जातकों को विशेष फलों की प्राप्ति भी होगी। हालांकि, कुछ राशि के लोगों को सावधानी रखनी होगी। ऐसे में आइए 28 मार्च के मेष से मीन तक के दैनिक राशिफल को जानते हैं।
मेष राशि
आज आप पूरी लगन और मेहनत के साथ अपने कामों में जुटे रहेंगे, जिसका परिणाम भी आपको अच्छा मिलेगा। आपके अधूरे काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। हालांकि, संतान की संगति पर थोड़ा विशेष ध्यान देना जरूरी रहेगा। काम के सिलसिले में आपको बाहर आना-जाना भी लगा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग आज अपनी पढ़ाई और प्रयासों पर पूरा ध्यान देंगे। पारिवारिक व्यापार में थोड़ा नुकसान हो सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं किसी दूसरी नौकरी का अच्छा प्रस्ताव भी मिल सकता है, जिसमें प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
Rashifal
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज का दिन आपके जीवन स्तर में सुधार लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए आपको अपने जूनियर की मदद लेनी पड़ सकती है। आप अच्छे भोजन और खान-पान का आनंद लेंगे, लेकिन पेट से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या परेशान कर सकती है। घर में किसी नए इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी भी हो सकती है। आपके अच्छे कार्यों के लिए समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं।
4 of 13
Rashifal
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आय के नए रास्ते खुल सकते हैं और आपके मन में काम को लेकर नए-नए विचार भी आएंगे। हालांकि किसी भी फालतू या बेवजह के मामले में बोलने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और जीवनसाथी हर कदम पर आपका साथ देंगे। हालांकि किसी बात को लेकर थोड़ी नाराजगी हो सकती है, लेकिन आप प्यार और समझदारी से स्थिति को संभाल लेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
Rashifal
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
आज का दिन थोड़ा चिंता भरा रह सकता है। आप अपने कामों में बदलाव करने की सोचेंगे, लेकिन फिलहाल वह निर्णय ज्यादा लाभदायक नहीं रहेगा। बढ़ते खर्चों को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और उनसे आपको बिजनेस से जुड़ी कुछ उपयोगी सलाह भी मिल सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ धन का लेन-देन करने से बचना ही समझदारी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X