Angarak Yog 2026: 30 जून 2026 को छाया ग्रह राहु धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं। मान्यता है कि जब राहु का संबंध मंगल की ऊर्जा से बनता है, तब अंगारक योग का निर्माण होता है। ज्योतिष शास्त्र में अंगारक योग को उग्र और प्रभावशाली माना गया है। इसके प्रभाव से कुछ राशियों के जीवन में तनाव, निर्णय क्षमता कमजोर होना और स्वास्थ्य परेशानियां हो सकती हैं। चूंकि राहु 2 दिसंबर 2026 तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे, इसलिए यह नकारात्मक प्रभाव दिसंबर तक रहेगा। आइए इन राशियों को जानते हैं।
{"_id":"6a3e75027a139aab370398c7","slug":"angarak-yog-2026-in-june-date-and-impact-on-zodiac-sign-in-hindi-2026-06-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Angarak Yog 2026: 30 जून से बनेगा अंगारक योग, दिसंबर तक इन राशि वालों को नौकरी-निवेश में बरतनी होगी सावधानी","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Angarak Yog 2026: 30 जून से बनेगा अंगारक योग, दिसंबर तक इन राशि वालों को नौकरी-निवेश में बरतनी होगी सावधानी
Fri, 26 Jun 2026 06:25 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Fri, 26 Jun 2026 06:25 PM IST
सार
Angarak Yog 2026: अंगारक योग विशेष रूप से कुछ राशियों के लिए मुश्किलों भरा रहेगा। इस समय इन जातकों को निर्णय में जल्दबाजी से बचना बेहद जरूरी होगा।
विज्ञापन
Angarak Yog 2026
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Angarak Yog 2026
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
- मेष राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है।
- स्वास्थ्य के मामले में भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
- इस दौरान आप कोई बड़ी व्यावसायिक डील कर सकते हैं।
- किसी बड़े निवेश में पैसा लगाने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें।
- परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिंता भी बढ़ सकती है।
- आपको आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना होगा।
Shukra-Ketu Yuti: शुक्र-केतु की युति रिश्यों में लेकर आएगी तनाव, इन तीन राशियों को रहना होगा सावधान
Budh Gochar 2026: बुध का पुष्य नक्षत्र में गोचर इन राशियों को देगा लाभ, करियर में मिलेगी मनचाही ग्रोथ
Angarak Yog 2026
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
- वृश्चिक राशि वालों के लिए अंगारक योग मानसिक तनाव बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।
- व्यापार से जुड़े लोगों को लेन-देन करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
- कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की संभावना है।
- धन खर्च होने से आर्थिक दिक्कतें हो सकती हैं।
- जोखिमपूर्ण धन निवेश से बचने की आवश्यकता रहेगी।
- आपके ऊपर आर्थिक दबाव रहेगा।
- कार्यो में आपको बार-बार असफलता का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Angarak Yog 2026
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
- किसी भी व्यक्ति के साथ धन का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें।
- धनु राशि के जातकों को इस दौरान आर्थिक मामलों में विशेष सतर्कता रखने की आवश्यकता होगी।
- कार्यक्षेत्र में भी दबाव महसूस हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।
- अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा क्योंकि जल्दबाजी में कही गई बात रिश्तों को प्रभावित कर सकती है।
- धन हानि या गलत जगह निवेश होने की आशंका बन सकती है।
- पारिवारिक मामलों में कुछ गलतफहमियों का सामना करना पड़ सकता है।
Budh Vakri 2026: बुध की उल्टी चाल इन 3 राशियों के लिए पड़ेगी भारी, 29 जून से हो जाएं सावधान
जुलाई में होगा ग्रहों का बड़ा राशि परिवर्तन, जानिए किन राशियों लिए रहेगा मुश्किलों भरा समय
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
