सब्सक्राइब करें

Shukra-Ketu Yuti: शुक्र-केतु की युति रिश्यों में लेकर आएगी तनाव, इन तीन राशियों को रहना होगा सावधान

Fri, 26 Jun 2026 01:35 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 26 Jun 2026 01:35 PM IST
सार

Shukra-Ketu Yuti Effect On Zodiac: जुलाई माह में शुक्र और केतु की युति बनने जा रही है, जिसके कारण प्रेम और पारिवारिक जीवन में दूरी, भ्रम और भावनात्मक असंतुलन देखने को मिल सकता है। ऐसे में कुछ राशियों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत होगी।
 

विज्ञापन
Shukra Ketu Yuti negative effects on zodiac signs in hindi July 2026 rishton ko lekar satark rahain
शुक्र-केतु युति 3 राशि वालों के प्रम जीवन में समस्याएं - फोटो : AI

Shukra-Ketu Yuti July 2026: जुलाई माह में शुक्र और केतु की युति बनने जा रही है। 4 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही केतु स्थित हैं। प्रेम, आकर्षण और सुख-सुविधाओं के कारक शुक्र का वैराग्य और आध्यात्मिकता के प्रतीक केतु के साथ आना कुछ राशियों के रिश्तों में उतार-चढ़ाव ला सकता है। इस संयोग के कारण प्रेम और पारिवारिक जीवन में दूरी, भ्रम और भावनात्मक असंतुलन देखने को मिल सकता है। ऐसे में कुछ राशियों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत होगी।

Shukra Ketu Yuti negative effects on zodiac signs in hindi July 2026 rishton ko lekar satark rahain
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि

  • इस अवधि में शुक्र-केतु का प्रभाव आपके प्रेम भाव पर पड़ेगा। इससे आपके रिश्ते में तनाव या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है।
  • किसी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप संबंधों में खटास ला सकता है, इसलिए हर समस्या का समाधान सीधे अपने पार्टनर से बातचीत करके करें।
  • दूसरों की राय लेने से स्थिति और बिगड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में भी संयम बरतना जरूरी होगा।
  • कम बोलें और अपने जीवनसाथी की बातों को ध्यान से सुनें, इससे संबंध बेहतर रह सकते हैं।
  • इस दौरान सामाजिक छवि को लेकर भी सतर्क रहें। उपाय के रूप में शुक्र से जुड़े मंत्रों का जाप करना लाभकारी रहेगा।
Shukra Ketu Yuti negative effects on zodiac signs in hindi July 2026 rishton ko lekar satark rahain
सिंह राशि - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि

  • आपकी ही राशि में शुक्र और केतु का मिलन होगा, जिससे आपके स्वभाव और मानसिक स्थिति पर प्रभाव पड़ सकता है।
  • मन में उलझन और अस्थिरता महसूस हो सकती है, जिसका असर आपके रिश्तों पर भी दिखाई देगा।
  • जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।
  • प्रेम संबंधों में अनावश्यक शक या आलोचना से बचना जरूरी होगा, वरना संबंध कमजोर पड़ सकते हैं।
  • साथ ही स्वास्थ्य के लिहाज से गले और पेट से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।
  • उपाय के तौर पर भगवान शिव की पूजा करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Ketu Yuti negative effects on zodiac signs in hindi July 2026 rishton ko lekar satark rahain
कुंभ राशि - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि

  • इस युति का प्रभाव आपके सप्तम भाव पर पड़ेगा, जो विवाह और साझेदारी का भाव माना जाता है।
  • केतु के प्रभाव से आपके मन में दूरी या उदासीनता का भाव आ सकता है, जिससे रिश्तों में ठंडापन बढ़ सकता है।
  • आप अपने परिवार या जीवनसाथी से भावनात्मक दूरी बना सकते हैं, जिससे सामने वाला व्यक्ति गलतफहमी का शिकार हो सकता है।
विज्ञापन
Shukra Ketu Yuti negative effects on zodiac signs in hindi July 2026 rishton ko lekar satark rahain
कुंभ राशि - फोटो : adobe stock
  • ऐसे में अपने व्यवहार और शब्दों पर विशेष ध्यान दें।
  • प्रेम जीवन में सामंजस्य बनाए रखने के लिए अहंकार से दूर रहें और अपने विचारों को साथी पर थोपने से बचें।
  • उपाय के रूप में अपनी बहन या माता को उपहार देना शुभ रहेगा।



Jyeshtha Purnima 2026: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर इन 4 राशि वालों को अचानक होगा धन लाभ, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Astrology: शादी के बाद बदलती है इन राशियों की किस्मत, मिलती है हर क्षेत्र में सफलता

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed