Budh Nakshatra Gochar 2026: 25 जून 2026 को बुध देव ने पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस नक्षत्र के स्वामी शनि है। दरअसल, बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार और करियर के कारक है, वहीं शनि देव मेहनत और स्थिरता के प्रतीक माने जाते हैं। ऐसे में बुध का शनि के नक्षत्र में प्रवेश करना कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है। इसका संयोग जातकों के परिश्रमों के फल को प्रदान करने वाला माना जा रहा है। इस दौरान जातकों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और लंबे समय से रुके हुए कार्यों में भी गति देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं किन राशियों को इस गोचर का सबसे अधिक शुभ फल मिल सकता है।
Budh Gochar 2026: बुध का पुष्य नक्षत्र में गोचर इन राशियों को देगा लाभ, करियर में मिलेगी मनचाही ग्रोथ
Budh Nakshatra Gochar 2026: बुध नक्षत्र गोचर से कुछ राशि वालों को लाभ मिल सकता है। आपको धन लाभ के योग बनेंगे और परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि वालों को लाभ
मेष राशि के जातकों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। इस समय नौकरी कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मनचाहे स्थान पर तबादला संभव है। व्यापार से जुड़े लोगों को अचानक लाभ मिलने की संभावना बन रही है। परिवार का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने से कई मुश्किल काम आसानी से पूरे हो सकते हैं और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
जुलाई महीने में 4 ग्रहों के गोचर से इन राशियों की बदलेंगी किस्मत, करियर और आर्थिक स्थिति होगी बेहतर
कन्या वालों को सफलता
कन्या राशि के लिए बुध ग्रह का यह गोचर काफी शुभ माना जा रहा है क्योंकि बुध आपकी राशि के स्वामी भी हैं। इस दौरान करियर में मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोग पूरे मनोयोग से अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। व्यापार में नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है, जिससे आने वाले समय में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपकी निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी, जिसका फायदा करियर में देखने को मिल सकता है।
Love Horoscope: दिसंबर तक इन राशि वालों की लव लाइफ में आएंगी दिक्कतें, रिश्तों में संभलकर उठाएं कदम
Most Effective Zodiac Sign: हर किसी पर भरोसा नहीं करते इन राशि के लोग, अपनी बातों पर रहते हैं अड़े
मीन वालों को भाग्य का साथ
मीन राशि के जातकों के लिए बुध का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश भाग्य वृद्धि के संकेत दे रहा है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में अचानक गति आ सकती है। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां और आपसी विश्वास बढ़ेगा। कई अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। सीनियर और जूनियर दोनों के साथ बेहतर तालमेल बनाते हुए चलना उचित रहेगा। करियर में नए अवसर मिलने की संभावना है, खासतौर पर उन लोगों के लिए जो नई शुरुआत करना चाहते हैं।
Mercury Transit 2026: बुध की उल्टी चाल से इन राशि वालों के जीवन में दिखेंगे बड़े बदलाव, नौकरी के मिलेंगे नए अवसर
Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन चार राशियों को मिलेगी सफलता और खुशखबरी, पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
