Horoscope June 28 to July 4 2026: 28 जून से 4 जुलाई 2026 तक का नया सप्ताह कई राशियों के लिए जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। इस दौरान कुछ जातकों के लिए करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलने की संभावना है, वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। लेकिन कुछ लोगों को पारिवारिक मामलों, खर्चों और कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। आइए साप्ताहिक राशिफल जानते हैं।
Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन चार राशियों को मिलेगी सफलता और खुशखबरी, पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल
Horoscope June 28 to July 4 2026: 28 जून से 4 जुलाई तक का सप्ताह कुछ राशियों के लिए करियर, धन और सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है। इस दौरान कई जातकों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा, जबकि कुछ लोगों को निर्णय लेते समय सतर्क रहने की जरूरत होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नये अवसरों के द्वार खोलने वाला रहेगा। इस सप्ताह आपको करियर कारोबार में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत तक आपके अटके हुए धन की प्राप्ति संभव है। इस हफ्ते आपको अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा तभी आप अवसरों का सही से लाभ उठाने में कामयाब हो पाएंगे। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी भागदौड़ भरी रह सकती है लेकिन मध्य तक चीजें आपके नियंत्रण में रहेंगी और आपको कामकाज से जुड़ी अनुकूलता प्राप्त होने लगेगी। पूरे हफ्ते आपको भाग्य का पर्याप्त सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में ओहदा बढ़ सकता है। मनचाहे स्थान पर तबादला संभव है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। धनागम की परिस्थितियां बनेंगी। बाजार में आपकी साख बनेगी। कारोबार से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं सफल साबित होंगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोग पूरे मनोयोग से अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। परिश्रम का पूरा फल मिलने से उनके भीतर जोश एवं उत्साह कायम रहेगा। छात्र वर्ग की इच्छित शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश होने की कामना पूरी हो सकती है। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां और आपसी विश्वास बढ़ेगा।
उपायः प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को परिस्थितियों के चलते अपने जीवन में खानपान से लेकर रहन-सहन तक कुछेक बड़े बदलाव करने पड़ सकते हैं। यह बदलाव सिर्फ आपके निजी जीवन में ही नहीं बल्कि कार्यक्षेत्र में संभव हैं। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको अपनी कार्यशैली में बड़ा बदलाव करते हुए अपने सीनियर और जूनियर दोनों के साथ बेहतर तालमेल बनाते हुए चलना उचित रहेगा। इस सप्ताह आपके द्वारा लिये गये फैसले और उठाए गये कदम दूर तक असर डालेंगे। सप्ताह के मध्य का समय कारोबारी दृष्टि से उत्तम बना हुआ है। इस दौरान आप कोई बड़ी व्यावसायिक डील कर सकते हैं। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के सहयोग से कारोबारी मामलों में प्रगति होगी। साथ ही, भविष्य की योजनाएं भी बनेंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय कामकाजी महिलाओं के लिए थोड़ा आपाधापी भरा रह सकता है। इस दौरान उन्हें अपने घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग की प्राप्ति संभव है।
उपायः प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने धन और समय दोनों का प्रबंधन करने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में कुछेक बड़े खर्च आपके बजट को बिगाड़ने का कारण बन सकते हैं। इस दौरान अचानक से लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फलदायी होने पर आपका मन हताश और निराश रह सकता है। बेवजह की चीजों पर धन खर्च होने से आर्थिक दिक्कतें हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा ज्यादा ही आपाधापी वाला रहेगा। इस दौरान अचानक से उनके सिर पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। हालांकि मुश्किल भरे समय में आपके शुभचिंतक और इष्टमित्र काफी मददगार साबित होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के पूर्वार्ध में मनचाहा लाभ होगा लेकिन उत्तरार्ध में कारोबार से जुड़ी कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। उत्तरार्ध का समय आपके लिए धनागम की दृष्टि से समय उपयुक्त नहीं कहा जाएगा। इस दौरान आपको जोखिमपूर्ण धन निवेश से बचने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी व्यक्ति के साथ धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें और उधार देने से बचें अन्यथा उसकी वापसी मुश्किल होगी। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं।
उपायः प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दुर्वा चढ़ाकर गणेश चालीसा का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा बनती बात बिगड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपको जोखिम भरे कार्य करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह भूलकर भी किसी काम में शॉर्टकट लेने या फिर नियमों का उल्लंघन करने से बचें अन्यथा धन हानि के साथ मानहानि होने की आशंका बनी रहेगी। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आंख मूंदकर किसी पर विश्वास करने से बचें। व्यवसाय में धन का हिसाब-किताब क्लियर करते हुए आगे बढ़ना उचित रहेगा। भविष्य में बड़ी परेशानियों से बचने के लिए अपने कागजी काम समय पर निबटाएं। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी प्रिय सदस्य के साथ वाद-विवाद होने से मन खिन्न रहेगा। इस दौरान आपको अपने परिवार और आत्मीय लोगों से अपेक्षाकृत कम सहयोग और समर्थन मिल पाएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की खराब सेहत भी आपकी चिंता का कारण बनेगी। छात्र वर्ग का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। यदि आपके प्रेम संबंध अथवा आत्मीय रिश्तों में बीते कुछ समय से कुछेक समस्याएं चल रही थीं तो इस सप्ताह के अंत तक संवाद के जरिए गलतफहमियां दूर होने पर एक बार फिर रिश्ते पटरी पर आ सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन विधिपूर्वक भगवान शिव की पूजा करें और शिव महिम्नस्तोत्र का पाठ करें।
