{"_id":"6a3e43dc071d2f6c5e00a3ff","slug":"july-monthly-prediction-2026-shani-vakri-and-guru-asta-negative-impact-on-these-zodiac-signs-2026-06-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जुलाई में होगा ग्रहों का बड़ा राशि परिवर्तन, जानिए किन राशियों लिए रहेगा मुश्किलों भरा समय","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
जुलाई में होगा ग्रहों का बड़ा राशि परिवर्तन, जानिए किन राशियों लिए रहेगा मुश्किलों भरा समय
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 26 Jun 2026 03:20 PM IST
सार
July Monthly Prediction 2026: जुलाई का महीना ग्रहों के गोचर के अनुसार के बहुत ही खास रहेगा। इस माह शनि वक्री होंगे और गुरु अस्त।
विज्ञापन
1 of 6
जुलाई माह में होगा कई ग्रहों का गोचर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
July Monthly Prediction 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जुलाई का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला होगा। जुलाई माह में जहां गुरु और शनि की चाल में परिवर्तन देखने को मिलेगा, वहीं इस माह में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन भी देखने को मिल सकता है। माह के शुरुआती दिनों में सबसे पहले शुक्र 4 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद सूर्य मिथुन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कर्क राशि में गोचर करेंगे। वाणी और बुद्धि के कारक ग्रह बुध 7 जुलाई को मिथुन राशि में गोचर होंगे फिर 23 जुलाई को मार्गी होंगे। 26 जुलाई को न्याय और कर्म के कारक ग्रह शनि वक्री होंगे। वहीं अगर गुरु 15 जुलाई को अस्त होंगे। ऐसे में इसका प्रभाव कुछ राशियों के ऊपर जबरदस्त देखने को मिलेगा।
2 of 6
वक्री शनि
- फोटो : amar ujala
जुलाई में शनि चलेंगे उल्टी चाल
सभी ग्रहों में शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। शनि इस समय मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और इस पूरे साल इसी राशि में होंगे। जुलाई महीने में शनि वक्री यानी उल्टी चाल चलेंगे। शनि की उल्टी चाल से देश-दुनिया के साथ-साथ सभी राशियों के जातकों के ऊपर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। शनि 27 जुलाई को वक्री होंगे।
3 of 6
गुरु अस्त
- फोटो : Adobe Stock
गुरु जुलाई माह में होंगे अस्त
अतिचारी गुरु जुलाई माह में अस्त हो जाएंगे। गुरु के अस्त होने पर इनके शुभ प्रभाव में कमी देखने को मिल सकती है। ज्योतिष में गुरु ग्रह को सुख, सौभाग्य, संतान और धन आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं। गुरु के अस्त होने पर विवाह और दूसरे तरह के मांगलिक कार्य कुछ दिनों के लिए थम जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कुंभ राशि
- फोटो : amar ujala
महीना इन राशियों के लिए रह सकता है परेशानी भरा कुंभ राशि
जुलाई का महीना कुंभ राशि वालों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। इस दौरान आपको मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। कार्यों में लगातार बाधाएं आती रहेंगी। इस दौरान धन संबंधी दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ सकता है। आपको लेन-देन से संबंधित मामलों में पूरे महीने संभलकर रहना होगा। जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने बचें। पारिवारिक स्थितियों में आपको बहुत ही संयम के साथ काम लेना होगा।
विज्ञापन
5 of 6
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना मुश्किलों भरा रह सकता है। आपके ऊपर शनि की ढैय्या चल रही है और इसी माह शनि की उल्टी चाल आपके लिए कई तरह की नकारात्मकता को बढ़ावा देश सकता है। वैवाहिक जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना आपको करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अजनबी लोगों से बचकर रहना होगा। बेफिजूल के खर्चों पर आपको लगाम लगाना होगा नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। परिवार में आप किसी मामलों में उलझ सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।