{"_id":"6a3de82bd945c523d30f81bb","slug":"aaj-ka-panchang-26-june-2026-today-panchang-aaj-ki-tithi-today-rahukaal-timing-aaj-ka-shubh-samay-in-hindi-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Panchang: ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, चंद्रमा का तुला राशि में गोचर और राहुकाल का समय","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Panchang: ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, चंद्रमा का तुला राशि में गोचर और राहुकाल का समय
Fri, 26 Jun 2026 08:17 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 26 Jun 2026 08:17 AM IST
सार
Aaj Ka Panchang 26 June 2026: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आइए जानते हैं आज के दिन का पंचांग क्या कहता है।
विज्ञापन
आज का पंचांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Aaj Ka Panchang: शुक्रवार, 26 जून को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि। यह तिथि आज रात 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगी, फिर इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज के दिन निर्जला एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। वहीं आज नक्षत्र और योग की बात करें तो आज विशाखा नक्षत्र के साथ सिद्ध और साध्य योग का निर्माण होगा। आज के दिन चंद्रमा दोपहर 12 बजक 33 मिनट पर तुला राशि में रहेंगे, फिर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं शुक्रवार की तिथि, अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय।
विज्ञापन
आज का पंचांग- 26 जून 2026
आज की तिथि- द्वादशी तिथि रात 10 बजकर 22 मिनट तक, फिर त्रयोदशी तिथि की शुरुआत होगी।
माह का पक्ष- शुक्ल पक्ष
वार- शुक्रवार
नक्षत्र- विशाखा नक्षत्र शाम 07 बजकर 16 मिनट तक फिर अनुराधा नक्षत्र
योग- सिद्ध योग सुबह 11 बजकर 39 मिनट तक फिर साध्य योग
करण- बव- सुबह 09 बजकर 14 मिनट तक
तैतिल - सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक
आज के व्रत-त्योहार- कोई नहीं
सूर्योदय- सुबह 05:47
सूर्यास्त- शाम 06:43
चंद्रोदय- दोपहर 03: 52
चंद्रास्त- सुबह 03: 15 मिनट 27 जून
शक सम्वत- 1948 पराभव
विक्रम सम्वत- 2083 सिद्धार्थी
अमान्त महीना- ज्येष्ठ
पूर्णिमान्त महीना- ज्येष्ठ
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 49 मिनट से लेकर 12 बजकर 41 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 49 मिनट से लेकर 05: 03 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:42 से 07:04 मिनट तक
आज के दिन इन शुभ मुहूर्तों में नए काम शुरू, मांगलिक कार्य, पूजा-पाठ या कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना शुभ लाभकारी रहेगा।
आज का अशुभ समय
राहुकाल- सुबह 10 बजकर 28 मिनट से 12 बजकर 15 मिनट तक
गुलिक काल- सुबह 07: 04 मिनट से लेकर 09: 01 मिनट तक
यमगण्ड- सुबह 03:29 से 05: 06 मिनट तक
आज आपको इन समयों में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
सभी 9 ग्रहों की आज की स्थिति
चंद्रमा- तुला राशि में
सूर्य- मिथुन राशि में
मंगल- वृषभ राशि में
बुध- कर्क राशि में
गुरु- कर्क राशि में
शुक्र- कर्क राशि में
शनि- मीन राशि में
राहु- कुंभ राशि में
केतु- सिंह राशि में
यदि आप अपनी विस्तृत कुंडली के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं, तो myjyotish एप डाउनलोड करें और ज्योतिषी से बात करें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आज का राशिफल
