Ashadha Amavasya 2026: मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह की अमावस्या तिथि है। हिंदू धर्म में अमावस्या का विशेष महत्व होता है हो हर महीने आती है। पितरों को तर्पण, पिंडदान और पवित्र नदी में स्नान करके आषाढ़ अमावस्या का लाभ मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार आषाढ़ अमावस्या पर कई तरह के दुर्लभ योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन चंद्रमा, सूर्य और बुध की युति मिथुन राशि में बन रही है। वहीं मंगल का गोचर वृषभ राशि में, गुरु कर्क राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में रहेंगे। इसके अलाव शनि मीन और राहु कुंभ राशि में विराजमान होंगे। इस दौरान कई तरह के राजयोग का निर्माण भी होगा, जिसमें सूर्य-बुध की युति बुधादित्य राजयोग, गुरु के कर्क राशि में गोचर करने पर हंस राजयोग भी बनेगा। आषाढ़ अमावस्या पर ग्रहों की चाल और युति से कुछ राशि वालों पर बहुत ही अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा।
आषाढ़ अमावस्या पर इन पांच राशियों के ऊपर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, होगा खूब धन लाभ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 13 Jul 2026 08:06 PM IST
सार
Ashadha Amavasya 2026: 14 जुलाई को आषाढ़ माह की अमावस्या है और इस दिन कई ग्रहों का संयोग होगा जिससे कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ होता है मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन