सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bada Mangal 2026: छठा बड़ा मंगल पर धन लाभ और तरक्की के लिए करें ये आसान उपाय

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Mon, 08 Jun 2026 06:16 PM IST
सार

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल के शुभ अवसर पर हनुमान जी की पूजा करें। इसके अलावा दान-पुण्य और आध्यात्मिक उपाय करने से जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आइए इन सरल और शक्तिशाली उपायों को जानते हैं।

विज्ञापन
Bada Mangal 2026 upay for career success and hanuman blessings
Bada Mangal 2026 - फोटो : अमर उजाला

Bada Mangal 2026: 9 जून 2026 को छठा बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान हनुमान की उपासना और उन्हें प्रसन्न करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन संपूर्ण विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती हैं। इसके प्रभाव से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है। लेकिन इस दिन किए गए कुछ उपाय से अटके काम पूरे, भाग्योदय और विवाह-करियर से जुड़ी बाधाएं भी दूर होने लगती हैं। यदि आप धन लाभ, करियर में प्रगति, निडर मन और आत्मविश्वास में वृद्धि चाहते हैं, तो बड़े मंगल के अवसर पर कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Bada Mangal 2026 upay for career success and hanuman blessings
Bada Mangal 2026 - फोटो : adobe stock

श्रीराम नाम की माला अर्पित करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बड़े मंगल पर हनुमान जी को श्रीराम नाम लिखी हुई माला अर्पित करें। हनुमान जी श्रीराम के परम भक्त हैं, इसलिए यह उपाय बेहद प्रभावशाली होता है। इससे रुके हुए कार्यों में गति आने की मान्यता है।
Nirjala Ekadashi 2026: 3 बड़े शुभ संयोग में मनाई जाएगी निर्जला एकादशी, ये काम करने से मिलेंगे मनचाहे फल

Trending Videos
Bada Mangal 2026 upay for career success and hanuman blessings
Bada Mangal 2026 - फोटो : adobe stock

पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं
माना जाता है कि, बड़े मंगल के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाकर राम नाम का जप करें। ऐसा करने से ग्रह दोषों का प्रभाव कम होता है। साथ ही घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
Somvati Amavasya 2026: 14 या 15 जून कब है सोमवती अमावस्या 2026? जानें सही तिथि और स्नान-दान का शुभ समय

विज्ञापन
विज्ञापन
Bada Mangal 2026 upay for career success and hanuman blessings
Bada Mangal 2026 - फोटो : adobe stock

बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं
धार्मिक मान्यताओं की मानें, तो हनुमान जी को बूंदी के लड्डू अर्पित करें। मान्यता है कि इससे बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। 
Pitru Paksha 2026: इस साल कब से शुरू हो रहे हैं पितृ पक्ष? जानें श्राद्ध की सही तिथियां और विधि
मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं
बड़े मंगल को शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। घर के मंदिर में हनुमान जी की पूजा करें और चालीसा का श्रद्धापूर्वक पाठ करें। इससे घर की नकारात्मकता दूर होती है और सुख-शांति का वास बना रहता है।

विज्ञापन
Bada Mangal 2026 upay for career success and hanuman blessings
Bada Mangal 2026 - फोटो : adobe stock

दान-पुण्य करें और सिंदूर चढ़ाएं
बड़े मंगल के दिन जरूरतमंदों को दान दें। इसके अलावा हनुमान मंदिर में जाकर बजरंगबली को सिंदूर अर्पित करें। यह उपाय कष्टों को दूर करने और शुभ फलों की प्राप्ति के लिए लाभकारी माना जाता है।
Parama Ekadashi 2026: 11 या 12 जून कब रखा जाएगा परम एकादशी व्रत, जानें पूजा विधि और नियम

शनिदेव की ये 5 अमूल्य सीखें बदल सकती हैं आपकी किस्मत, हर परिस्थिति में दिला सकती हैं सफलता
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed