Bhadrapada Amavasya 2026: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद खास माना जाता है। इस दिन किए गए शुभ कार्य से पितरों की विशेष कृपा प्राप्त होती हैं। वहीं, भादों माह में इस बार साधकों को दो दिन अमावस्या प्राप्त हो रही है। पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 10 सितंबर को सुबह 10:33 बजे से शुरू होगी और 11 सितंबर को सुबह 8:56 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार, 11 सितंबर को अमावस्या मान्य होगी। लेकिन इस दिन अमावस्या तिथि सुबह 8:56 बजे तक ही मान्य है। ऐसे में दान, तर्पण व स्नान-पूजा पाठ के कार्य 10 सितंबर को किए जाएंगे। ऐसे में भादो अमावस्या पर अपनी राशि के अनुसार दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती हैं। साथ ही ग्रह-दोष शांत होने की भी मान्यता है। आइए जानते हैं 12 राशियों के जातकों को किन चीजों का दान करना लाभकारी रहेगा।
{"_id":"6aa134fffbdf28d2b6011b56","slug":"bhadrapada-amavasya-kab-hai-2026-know-daan-according-to-zodiac-sign-2026-09-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाद्रपद अमावस्या 2026: दो दिन रहेगी भादो अमावस्या, राशि अनुसार जानें किस चीज का दान आपके लिए रहेगा शुभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
भाद्रपद अमावस्या 2026: दो दिन रहेगी भादो अमावस्या, राशि अनुसार जानें किस चीज का दान आपके लिए रहेगा शुभ
Wed, 09 Sep 2026 04:05 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Wed, 09 Sep 2026 04:05 PM IST
सार
Bhadrapada Amavasya 2026: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद खास माना जाता है। इस दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ खास चीजों का दान करना शुभ होता है। इससे मनोवांछित फलों के साथ-साथ ग्रह-दोषों के अशुभ प्रभाव से भी राहत मिलती हैं।
विज्ञापन
भाद्रपद अमावस्या 2026
- फोटो : अमर उजाला AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bhadrapada Amavasya 2026
- फोटो : adobe stock
राशि अनुसार करें दान
- मेष राशि के जातकों के लिए लाल मसूर की दाल या गुड़ का दान करना शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
- वृषभ राशि के जातकों को चीनी का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इससे जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है।
Bhadrapada Amavasya 2026
- फोटो : adobe stock
- मिथुन राशि के लोग हरी सब्जियों या हरे रंग के वस्त्रों का दान कर सकते हैं। यह दान शुभ फलदायी माना जाता है।
- कर्क राशि के जातकों के लिए धन का दान करना लाभकारी रहेगा। इससे भाग्योदय के योग बन सकते हैं।
- सिंह राशि के लोग अमावस्या पर मिठाई का दान कर सकते हैं। इससे अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhadrapada Amavasya 2026
- फोटो : adobe
- कन्या राशि के जातकों के लिए हरी मूंग का दान करना शुभ रहेगा। इससे जीवन में सकारात्मकता बढ़ सकती है।
- तुला राशि के जातक चावल का दान कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, चावल का दान शुभ फल प्रदान करता है।
- वृश्चिक राशि के लोगों को लाल रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए।
विज्ञापन
Bhadrapada Amavasya 2026
- फोटो : adobe stock
- धनु राशि के जातक चना दाल का दान कर सकते हैं। इससे विवाह मार्ग की बाधाएं दूर हो सकती हैं।
- मकर राशि के जातकों के लिए तिल का दान करना शुभ माना जाता है।
- कुंभ राशि के लोग धन या वस्त्र का दान कर सकते हैं।
- मीन राशि के जातक हल्दी या पीली मिठाई का दान कर सकते हैं। यह दान आपके लिए लाभकारी माना जाता है।