सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Budh Asta 2026: 1 मई से इन राशि वालों की बदलेगी तकदीर, करियर-कारोबार में आएगा उछाल

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Mon, 20 Apr 2026 01:15 PM IST
सार

Budh Asta 2026: बुध का अस्त होना कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है। करियर-कारोबार में लाभ मिलने के योग हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय खास होने वाला है

विज्ञापन
Budh Asta in mesh 2026 date and positive impact on zodiac sign in hindi
Budh Asta 2026 - फोटो : अमर उजाला

Budh Asta 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। वह बुद्धि, व्यापार, वाणी, तर्क और बेहतर संचार के कारक ग्रह के रूप में भी जाने जाते हैं। मान्यता है कि, बुध जब भी गोचर करते हैं, तो जातकों को इन सभी क्षेत्रों में लाभ मिलता है। परंतु उनका अस्त होना भी कुछ राशियों के लिए फलदायी साबित होता है। यही कारण है कि, बुध का मेष राशि में अस्त होना विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है। बता दें, 1 मई 2026 को रात 11 बजकर 08 मिनट पर बुध मेष राशि में अस्त होने जा रहे हैं। इससे कुछ राशियों के लिए यह समय नए अवसर और अप्रत्याशित लाभ भी लेकर आ सकता है। खासकर व्यापार, नेटवर्किंग और समझदारी से किए गए फैसले लाभ दिला सकते हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।



Numerology: इन मूलांक वालों के लिए सोना है लकी, पहनते ही बदल जाएगी किस्मत

Adhikmas 2026: अधिकमास में क्यों है शुभ कार्यों पर रोक, जानें कैसे पड़ा इसका पुरुषोत्तम मास नाम?

Trending Videos
Budh Asta in mesh 2026 date and positive impact on zodiac sign in hindi
Budh Asta 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए बुध आपके दशम भाव में अस्त होंगे। इससे कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों का परिणाम  मिलेगा। धन लाभ की पूरी संभावना है। इस समय नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की प्राप्ति हो सकती है। नए लोगों से मिलेंगे। धन लाभ होने की अधिक संभावनाएं हैं। व्यापार को आगे बढ़ाने की योजनाएं सफल होती दिखेंगी।

कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए करें ये उपाय, कार्यों में सफलता के साथ मिलेगी यश और प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Asta in mesh 2026 date and positive impact on zodiac sign in hindi
Budh Asta 2026 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि के लिए बुध दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होते हैं। अब आपके नवम भाव में बुध अस्त होने जा रहे हैं। ऐसे में धन लाभ से लेकर नए काम का प्रारंभ आप करेंगे। इस दौरान व्यापार में नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं। सेहत में चल रही दिक्कतें दूर होती हुई नजर आएंगी। किसी यात्रा के भी योग बन सकते हैं, जो आपके लिए शुभ साबित होगी। व्यापार में लाभ होने से आपके आर्थिक मामलों में भी सुधार आएगा।

April Gochar 2026: अप्रैल खत्म होने से पहले इन राशियों को मिलेगा लाभ, तरक्की के बनेंगे योग

Budh Asta in mesh 2026 date and positive impact on zodiac sign in hindi
Budh Asta 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह समय विशेष रहने वाला है। कला के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। बुध के प्रभाव से आपको करियर और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। कोई नया वाहन आप खरीद सकते हैं। इस समय रुके हुए कार्य धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। कोर्ट के मामलों से अब राहत मिलती दिखेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र दोनों में संतुलन बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

Shani Sade Sati: इस साल ही नहीं अगले साल भी इन 3 राशियों को शनि देंगे कष्ट, परेशानियों में होगी वृद्धि
Ketu Gochar 2026: केतु नक्षत्र परिवर्तन से किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और किसे मिलेगी टेंशन, पढ़ें राशिफल

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed