फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dashank Yog 2026: कल बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

Thu, 13 Aug 2026 06:40 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 13 Aug 2026 06:40 PM IST
सार

Budh Mangal Dashank Yog 2026: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 14 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजकर 37 मिनट पर दोनों ग्रह लगभग 36 डिग्री के कोण पर आ जाएंगे, जिससे बुध और मंगल के बीच दशांक योग बनेगा। इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं किन लोगों को इस दौरान लाभ मिल सकता है। 

विज्ञापन
Budh Mangal Dashank Yog 14 august 2026 good effects on 5 zodiac signs in hindi
बुध-मंगल दशांक योग 2025 - फोटो : AI

Budh Mangal Dashank Yog 2026: 14 अगस्त 2026 को बुध और मंगल के बीच दशांक योग बनने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार दोपहर 12 बजकर 37 मिनट पर दोनों ग्रह लगभग 36 डिग्री के कोण पर आ जाएंगे। वर्तमान निरयन गोचर में मंगल मिथुन राशि में 7 डिग्री से अधिक और बुध कर्क राशि में करीब 13 डिग्री पर स्थित हैं। बुध पुष्य नक्षत्र और मंगल आर्द्रा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। खास बात यह है कि कर्क राशि में बुध के साथ उच्च अवस्था वाले गुरु भी मौजूद हैं, जिससे इस ग्रह संयोग का महत्व और बढ़ जाता है।



ज्योतिष में बुध को बुद्धि, तर्क, व्यापार, गणना, संवाद और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है। मंगल साहस, ऊर्जा, पराक्रम, तकनीकी दक्षता और काम को अंजाम तक पहुंचाने की क्षमता का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए इन दोनों ग्रहों का संबंध उन क्षेत्रों में फायदा दे सकता है, जहां सही रणनीति के साथ तुरंत कार्रवाई करना जरूरी होता है। हालांकि इसका प्रभाव सभी राशियों पर समान नहीं रहेगा। भाव स्वामित्व और गोचर स्थिति के आधार पर पांच राशियों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं।

Budh Mangal Dashank Yog 14 august 2026 good effects on 5 zodiac signs in hindi
वृषभ राशि - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए बुध दूसरे और पंचम भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव में हैं। यह भाव प्रयास, संवाद, लेखन, मार्केटिंग और नेटवर्क से जुड़ा है। मंगल सातवें और बारहवें भाव के स्वामी होकर दूसरे भाव में स्थित हैं। ऐसे में कम्युनिकेशन और स्किल के जरिए कमाई के अवसर बढ़ सकते हैं। मीडिया, सेल्स, कंटेंट, डिजिटल बिजनेस और कंसल्टिंग से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। हालांकि बोलचाल में संयम जरूरी रहेगा।
 

Budh Mangal Dashank Yog 14 august 2026 good effects on 5 zodiac signs in hindi
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के लिए बुध लग्न और कर्म भाव के स्वामी होकर लाभ भाव में हैं, जबकि मंगल तीसरे और आठवें भाव के स्वामी होकर कर्म भाव में स्थित हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है। मेहनत का अच्छा परिणाम और वरिष्ठों से प्रशंसा मिलने के योग हैं। व्यापारियों को पुराने संपर्कों और नए क्लाइंट से फायदा हो सकता है। सक्रिय प्रयास करना आपके लिए जरूरी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Mangal Dashank Yog 14 august 2026 good effects on 5 zodiac signs in hindi
सिंह राशि - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि के लिए मंगल योगकारक ग्रह हैं और इस समय लाभ भाव में स्थित हैं। इससे आय, नेटवर्क और इच्छापूर्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। बुध दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर बारहवें भाव में हैं। विदेशी कंपनियों, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, आईटी, मीडिया और इंटरनेशनल क्लाइंट से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
Budh Mangal Dashank Yog 14 august 2026 good effects on 5 zodiac signs in hindi
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि में बुध नवम और बारहवें भाव के स्वामी होकर दशम भाव में हैं। मंगल दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होकर नवम भाव में मौजूद हैं। इससे भाग्य और कर्म का संबंध मजबूत होता है। नौकरी बदलने वालों को बेहतर अवसर, जबकि नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में विदेश या बड़े संस्थानों से जुड़े अवसर बन सकते हैं। दशम भाव में उच्च गुरु की मौजूदगी भी सकारात्मक संकेत देती है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed