मंगल का नक्षत्र परिवर्तन आर्द्रा नक्षत्र में हो चुका है। आर्द्रा नक्षत्र पर राहु का आधिपत्य होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ऊर्जा, साहस, पराक्रम और भूमि आदि का कारक ग्रह है। वहीं राहु के प्रभाव के चलते व्यक्ति के जिंदगी में अचानक बदलाव आता है। मंगल का राहु के नक्षत्र में परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों के लिए आने वाले दिनों में मुश्किलों को सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में 2 सितंबर तक कुछ राशि वालों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत होगी।
{"_id":"6a7da82c85c4a0ad280d16e5","slug":"rahu-nakshatra-parivartan-thease-zodiac-sign-will-be-carefully-made-angarak-yog-2026-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राहु के नक्षत्र में मंगल गोचर से इन राशियों को रहना होगा संभलकर, बढ़ सकती हैं परेशानियां","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
राहु के नक्षत्र में मंगल गोचर से इन राशियों को रहना होगा संभलकर, बढ़ सकती हैं परेशानियां
Thu, 13 Aug 2026 04:49 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 13 Aug 2026 04:49 PM IST
सार
राहु के नक्षत्र में मंगल गोचर कर चुके हैं। 2 सितंबर तक मंगल राहु के नक्षत्र में रहेंगे जिससे कुछ राशि वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Rahu Ketu Impact 2026
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सेहत संबंधित मामलों में आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा। भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना होगा। कोई भी निवेश संबंधी योजना को करने से पहले उसके सभी पहलुओं के बारे में विचार करना होगा। इस दौरान आपको गाड़ी चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। कामकाज के सिलसिले में आपको कई लोगों से गंभीर बात करते समय सावधानी बरतनी होगी।

कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
मंगल के नक्षत्र परिवर्तन करने से इसका प्रतिकूल प्रभाव कर्क राशि वालों के ऊपर देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में आपको लेन-देन के मामलों में बहुत ही सोच-समझकर फैसला लेना होगा। जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना करें नहीं तो इसका खामियाजा आपको उठाना पड़ सकता है। बिजनेस में किसी भी तरह की योजना को बहुत ही संभलकर चलना होगा। जो लोग अगर कोई व्यापार आदि करते हैं उनको उसमें अपने पार्टनर संग साझेदारी को बहुत संभलकर चलना होगा।

वृश्चिक राशि
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से वृश्चिक राशि वालों को धन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आप किसी भी योजना में बिना सोचे-समझे धन लगाने से बचें। आने वाले दिनों में आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत के मामलों आपको किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचना होगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में काम को लेकर दबाव उठाना पड़ सकता है।

धनु राशि
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
मंगल का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करने से धनु राशि वालों के मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस दौरान वैवाहिक जीवन में नकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलेगा, जिससे आपको बचकर रहना होगा। इस दौरान आपका संतान पक्ष की तरफ किसी तरह की चिंताएं बढ़ सकती हैं। लेन-देन के मामलों आपको संभलकर रहना होगा। भविष्य की किसी तरह की योजना को अभी टाल दें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।