Lucky Zodiac: साल 2026 समाप्त होने से पहले गुरु और राहु-केतु का राशि परिवर्तन होने वाला है। यह गोचर सभी राशियों पर अपना विशेष प्रभाव बनाएंगे। राहु अपने अचानक होने वाली घटनाओं और केतु आध्यात्मिकता के लिए जाने जाते हैं, जबकि गुरु ग्रह भाग्य के कारक हैं। ऐसे में इन तीनों ग्रहों का गोचर कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा। ज्योतिषियों की मानें, तो जातकों को साल खत्म होने से पहले कई बड़े लाभ भी मिल सकते हैं। खास बात यह है कि, गुरु व राहु-केतु गोचर से मिलने वाले शुभ परिणामों का असर अगले साल 2027 तक भी बना रह सकता है। जातकों को सम्मान, नौकरी, लाभ, यात्रा और रिश्तों में प्रेम-विश्वास का अच्छा संचार देखने को मिल सकता है। साथ ही करियर और आर्थिक मामलों में भी नई संभावनाएं बनेंगी। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
Lucky Zodiac: साल खत्म होने से पहले इन राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, 2027 तक भी रहेंगे अच्छे दिन
Lucky Zodiac: ग्रह-गोचरों के प्रभाव से जातकों के लिए आने वाला समय खास रहेगा। विशेष लाभ मिलने से लेकर विदेश यात्रा और रिश्तों में प्रेम-विश्वास का अच्छा संचार महसूस करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को सफलता और सम्मान की प्राप्ति होगी। आप किसी भी काम को करने में अपने अनुभव के दम पर सफल होंगे। सही योजना बनाकर आगे बढ़ने से लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। लंबे समय से अटके काम बनने की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी और मेहनत का लाभ मिल सकता है। देश-विदेश की यात्रा के भी योग हैं। आर्थिक मामलों में भी पहले से बेहतर परिणाम मिलने के संकेत हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों का परिवार में प्रभाव बढ़ेगा और आपकी मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती हैं। मार्केटिंग से संबंधित कार्यों से जुड़े लोग अच्छा पैसा कमा सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। अचानक घूमने या पार्टी का प्लान बन सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। करियर में नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ तरक्की के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।
Mars Nakshatra Gochar 2026: मंगल ने ली राहु के घर में एंट्री, मेष सहित इन राशि वालों के लिए समय रहेगा कष्टकारी
Guru Uday: गुरु हुए उदय, धनु समेत 5 राशियों पर बरसेगी धन-दौलत, नौकरी-कारोबार में होगा बड़ा फायदा
धनु राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
धनु राशि वालों का भाग्य पूरा साथ देगा। आपकी सेहत और ऊर्जा के स्तर में भी काफी सुधार होगा। विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी और परीक्षा या प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। आपका अटका हुआ धन वापस मिल सकता है और कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपके प्रयासों का अच्छा फल मिल सकता है। लंबे समय से जिस काम को पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने की संभावना रहेगी। साथ ही आने वाला समय करियर और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है।
Shani Gochar 2026: 20 अगस्त को शनि करेंगे बड़ा परिवर्तन, अक्तूबर तक इन 3 राशि वालों को देंगे विशेष लाभ
Chaturgrahi Yog: कर्क राशि में चतुर्ग्रही योग का महासंयोग, इन 4 राशियों को होगा जबरदस्त धन लाभ