फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Nakshatra Gochar: शनि करेंगे रेवती नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशि वाले धन और तनाव को लेकर रहे सावधान

Thu, 13 Aug 2026 03:05 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 13 Aug 2026 03:05 PM IST
सार

Shani Nakshatra Transit: शनि का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए चुनौतियां बढ़ा सकता है। खासतौर पर आर्थिक फैसलों, रिश्तों और स्वास्थ्य के मामलों में मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है।

विज्ञापन
Shani Ka Nakshatra Parivartan 20 August negative effects on 3 zodiac signs
शनि नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : AI

Shani Ka Nakshatra Parivartan: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 20 अगस्त 2026 की शाम 7:45 बजे शनि रेवती नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश करेंगे। रेवती को आकाश मंडल का 27वां और अंतिम नक्षत्र माना जाता है, जिसके अधिपति ग्रह बुध हैं। शनि इस नक्षत्र में 9 अक्टूबर तक रहने वाले हैं। वर्तमान में शनि मीन राशि में हैं और इसके बाद वर्ष 2027 में उनका प्रवेश मेष राशि में होगा।



ज्योतिष में शनि को कर्म, अनुशासन, जिम्मेदारी और परिणाम देने वाला ग्रह माना जाता है। ऐसे में शनि का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए चुनौतियां बढ़ा सकता है। खासतौर पर आर्थिक फैसलों, रिश्तों और स्वास्थ्य के मामलों में मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है।

Shani Ka Nakshatra Parivartan 20 August negative effects on 3 zodiac signs
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि

  • मेष राशि के जातकों को इस अवधि में धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना होगा।
  • पैसों के लेन-देन में लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है।
  • किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को जल्दबाजी में लेने के बजाय उसके सभी पहलुओं पर विचार करना बेहतर रहेगा।
  • नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार बढ़ सकता है, जिससे तनाव महसूस हो सकता है।
  • ऐसे समय में गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, विवादों से दूर रहें।
  • स्वास्थ्य को लेकर भी सावधानी रखें और अपनी दिनचर्या को संतुलित बनाए रखने की कोशिश करें।
     
Shani Ka Nakshatra Parivartan 20 August negative effects on 3 zodiac signs
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि

  • कर्क राशि वालों के लिए शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन मानसिक दबाव बढ़ाने वाला माना जा रहा है।
  • परिवार या करीबी रिश्तों में किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है।
  • गुस्से या भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें।
  • यदि किसी व्यक्ति के साथ मनमुटाव चल रहा है, तो बातचीत और समझदारी से उसे सुलझाने का प्रयास करें।
  • इस दौरान खर्चों पर नियंत्रण रखना भी जरूरी होगा।
  • किसी व्यक्ति पर बिना पूरी जानकारी के भरोसा करने से बचें।
  • यात्रा करते समय सतर्क रहें और अपने साथ-साथ माता-पिता के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।
     
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Ka Nakshatra Parivartan 20 August negative effects on 3 zodiac signs
वृश्चिक राशि - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि

  • वृश्चिक राशि के जातकों को इस समय अपने बजट और खर्चों को लेकर अधिक सजग रहने की आवश्यकता हो सकती है।
  • अचानक या अनावश्यक खर्च आर्थिक दबाव बढ़ा सकते हैं।
  • निवेश, उधार या धन से जुड़े किसी भी बड़े फैसले को जल्दबाजी में न करें।
  • किसी को पैसा उधार देने से पहले परिस्थितियों को अच्छी तरह समझ लें।
  • रुपये-पैसे को लेकर किसी के साथ मतभेद या विवाद की स्थिति भी बन सकती है।
  • ऐसे में धैर्य और संयम से काम लेना बेहतर होगा।
  • बेवजह की बहस से बचें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

 

Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद अब रक्षाबंधन के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें समय और भारत पर प्रभाव
Vastu Tips: बारिश के पानी से करें ये आसान उपाय, खुलेंगे धन, स्वास्थ्य, मानसिक शांति और तरक्की के रास्ते

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed