Budh Margi 2026: बुध ग्रह 24 जुलाई 2026 की रात 03 बजकर 54 मिनट पर मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। बुध मिथुन राशि के स्वामी ग्रह हैं, इसलिए अपनी ही राशि में मार्गी होना ज्योतिष की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। बुध के मार्गी होने से कुछ राशि वालों को व्यापार, संचार, शिक्षा, करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। विशेष रूप से जिन राशियों पर बुध का शुभ प्रभाव रहेगा, उन्हें धन लाभ, करियर में उन्नति, व्यापार में सफलता, नए अवसर और लंबे समय से रुके कार्यों में गति मिलने की भी संभावना रहेगी। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
Budh Margi 2026: 24 जुलाई से इन राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, अक्तूबर तक व्यापार-नौकरी में मिलेगी बड़ी सफलता
Budh Margi 2026: बुध मार्गी होने से कुछ राशि वालों का भाग्य चमक सकता है। जातकों को धन लाभ, सफलता, यात्रा और रिश्तों में अच्छे परिणाम प्राप्त होने के योग बनेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध महाराज तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं, जो अब आपके तीसरे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। बुध की यह स्थिति आपके साहस को बढ़ाएगा। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। नए व्यापारिक अवसरों के रूप में लाभकारी साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है। नकारात्मक परिस्थितियों का सामना कम हो सकता है। दूसरे शहरों से भी व्यापारिक अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच विकसित होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में बुध ग्रह पहले और चौथे भाव के स्वामी हैं, जो आपके लग्न भाव में ही मार्गी हो रहे हैं। बुध अपनी ही राशि मिथुन में विराजमान होंगे और इन पर गुरु ग्रह का प्रभाव भी रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और आपके निर्णयों की सराहना हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से अधिक मजबूत हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को नए ग्राहकों और नए सौदों से अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। परिवार में भी सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। संचार से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभदायक साबित हो सकता है।
Lucky Zodiac Signs: मेष समेत 4 राशियों के लिए खुशखबरी! मंगल-शनि योग से मिलेगा धन और सम्मान
25 जुलाई के बाद दौड़ेगी इन 5 राशियों की किस्मत, बुध उदय से करियर, कारोबार और इनकम में होगा बड़ा उछाल
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध देव आपके आठवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। बुध आपकी कुंडली में आठवें और लाभ भाव के स्वामी भी हैं। ऐसे में मिथुन राशि में बुध का मार्गी होना आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। आय में बढ़ोतरी की संभावना बन सकती है। व्यापार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान मिलने से मानसिक तनाव भी कम होगा।