सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Budh Gochar 2026: 30 अप्रैल से इन राशि वालों की नौकरी-व्यापार में बढ़ेगी दिक्कतें, बुध करेंगे गोचर

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Thu, 23 Apr 2026 01:07 PM IST
सार

Budh Mesh Rashi Gochar On 30 April 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह मीन से मेष में अपना स्थान लेंगे। इसका खास असर राशियों पर देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
budh mesh rashi gochar on 30 april 2026 these zodiac will face problem stay alert
Budh Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Budh Mesh Rashi Gochar On 30 April 2026: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 को बुध ग्रह मंगल की राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध सभी ग्रहों में राजकुमार के रूप में भी जाने जाते हैं, जो बुद्धि, संवाद, वाणी और तर्क के कारक ग्रह है। वहीं मेष अग्नि तत्व की और तेज ऊर्जा वाली राशि है। ऐसे में बुध के यहां आने से इसका असर कुछ राशियों पर विशेष रूप से देखा जा सकता है। इस दौरान कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ की परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। खासकर जातकों को सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं। इसके अलावा करियर और निजी जीवन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। ऐसे में आइए इन राशियों को जानते हैं।



Shukra Gochar 2026: 27 अप्रैल से इन राशि वालों के करियर में आएगा उछाल, प्रमोशन के भी बनेंगे योग
Budh Asta: बुध देव मई में होंगे अस्त, इन 4 राशियों पर धन-लाभ के योग

Trending Videos
budh mesh rashi gochar on 30 april 2026 these zodiac will face problem stay alert
Budh Mesh Rashi Gochar On 30 April 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी, क्योंकि यह गोचर कार्यक्षेत्र में आपका थोड़ा तनाव बढ़ा सकता है। सेहत से जुड़ी छोटी-छोटी परेशानियां आपको परेशान कर सकती हैं। इस समय व्यापार से जुड़े लोगों को भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आप नए लोगों से मिलकर अगर किसी काम का प्रारंभ करने वाले थे, तो सलाहकारों से बात करना उचित रहेगा। वाणी का खाय ध्यान रखें और किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी से बचें।

Shani Sade Sati: 2032 तक इस एक राशि पर रहेगी शनि की नजरें, सेहत-कारोबार को लेकर रहें अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
budh mesh rashi gochar on 30 april 2026 these zodiac will face problem stay alert
Budh Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों को किसी भी तरह की यात्रा करने से बचना चाहिए। नए काम की शुरुआत करने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार में बिना योजना के उठाया गया कदम आपके लिए कुछ बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। खासकर कानूनी या कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में अड़चनें आ सकती हैं। बेहतर होगा कि इस समय धैर्य रखें। कुछ कामों को पूरा करने में सामान्य से भी अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।

May Rashifal 2026: मई में मेष सहित इन 3 राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत, हर क्षेत्र में करेंगे तरक्की 

budh mesh rashi gochar on 30 april 2026 these zodiac will face problem stay alert
Budh Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह समय मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यों में उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। विवाह से जुड़े मामलों में भी कुछ रुकावट आ सकती हैं। ऐसे में धैर्य और सकारात्मक सोच बनाए रखना जरूरी होगा। इस समय कोई दुकान-मकान खरीदने की योजना असफल हो सकती है। इस दौरान दोस्ती में भी कुछ बातों को लेकर विवाद हो सकता है। मकर राशि के लोग दूसरों पर निर्भरता कम रखें और खुद जिम्मेदारी संभालें।

 

Nautapa 2026 Date: कब से शुरू होंगे नौतपा? जानें 9 दिनों में क्या करें और क्या नहीं

Saptank Yog: शुक्र-शनि का सप्तांक योग, इन 3 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस

Lucky Colors: कौन सा रंग आपके लिए होगा शुभ, जिसमें छिपा है तरक्की का राज

 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed