फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुध तुला गोचर 2026: आने वाले 68 दिनों तक इन राशि वालों का रहेगा गोल्डन टाइम, बड़े से बड़ा सपना होगा पूरा

Thu, 24 Sep 2026 03:36 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 24 Sep 2026 03:36 PM IST
सार

Budh Tula Rashi Gochar 2026: बुध का तुला गोचर बेहद खास रहेगा, क्योंकि यह कुछ राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकता है। जातकों के धन लाभ के योग बन सकते हैं और लंबे समय से अटके काम भी पूरे होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Budh tula rashi Gochar 2026 positive impact on zodiac sign lucky rashifal
Budh Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Budh Tula Rashi Gochar 2026: 26 सितंबर 2026 को बुध ग्रह का बड़ा गोचर होने जा रहा है। इस दिन दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। बुध सामान्य तौर पर एक राशि में करीब 23 से 27 दिनों तक रहते हैं, लेकिन इस बार तुला राशि में उनका गोचर लंबे समय तक रहने वाला है। बुध 2 दिसंबर 2026 तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में तुला राशि में बुध का गोचर करीब 67 से 68 दिनों तक रहने वाला है। ऐसे में बुध का यह लंबा गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास माना रहेगा। इस दौरान कुछ राशियों के जातकों को करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही घर-परिवार में अच्छे बदलावों के भी संकेत हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

Budh tula rashi Gochar 2026 positive impact on zodiac sign lucky rashifal
Budh Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको करियर के क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी प्रेम विवाह की कामना पूरी होगी और परिवार वालों का मनचाहा साथ मिलता हुआ नजर आएगा। नौकरीपेशा जातकों को कोई बड़ा अपडेट मिल सकता है और कार्यक्षेत्र में विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के बीच अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका मिलेगा। इस दौरान आपकी मेहनत और कार्यक्षमता की भी सराहना हो सकती है। इस दौरान आपकी योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ेंगी।
गजकेसरी योग: 4 अक्तूबर को गुरु-चंद्र की युति, इन राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की के योग

Budh tula rashi Gochar 2026 positive impact on zodiac sign lucky rashifal
Budh Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए भी बुध का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। लंबे समय से अटके कामों में मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार से जुड़े जातकों को प्रगति के नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक लाभ के भी अवसर बन सकते हैं। इस दौरान महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित होगा।  मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के साथ पदोन्नति मिलने की संभावना बन सकती है। छात्रों के लिए समय खास रहेगा, क्योंकि अच्छे अंक प्राप्त होंगे। निजी जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। करीबियों के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिलेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
1 अक्तूबर को बुध का स्वाति नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों को मिल सकते हैं शुभ संकेत

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh tula rashi Gochar 2026 positive impact on zodiac sign lucky rashifal
Budh Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि में ही बुध का गोचर होने जा रहा है, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रहने वाला है। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन में सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले मजबूत हो सकती है और धन लाभ के अवसर मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है। यदि किसी योजना पर पहले से काम चल रहा है तो उसे आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। प्रेम जीवन पहले से मधुर रहेगा।
बुध करेंगे राहु के नक्षत्र में प्रवेश, इन तीन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ और तरक्की के योग
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed